फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एचआरटीसी में भर्ती होंगे 900 ड्राइवर-कंडक्टर, ये होगी प्रक्रिया

Sat, 08 Dec 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Dec 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Conductors and drivers recruitment in hrtc himachal

हिमाचल सरकार अगले साल परिवहन निगम में 900 ड्राइवर और कंडक्टर भर्ती करेगी। अनुबंध के आधार पर 450 ड्राइवर और इतने ही कंडक्टर भर्ती होंगे। यह भर्ती प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी। 

Conductors and drivers recruitment in hrtc himachal

इस भर्ती में कौशल विकास के तहत एचआरटीसी से प्रशिक्षण ले चुके 11,448 कंडक्टरों को अतिरिक्त पांच अंक मिलेंगे।परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि अनुबंध पर 900 ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती प्रक्रिया में समय लगेगा, इसलिए सरकार छह माह के लिए आउटसोर्स पर 350 कंडक्टरों की भी भर्ती करने जा रहा है।

Conductors and drivers recruitment in hrtc himachal

उधर, ज्यादा कंपनियों के आगे न आने से आउटसोर्स पर कंडक्टर भर्ती के लिए सरकार अब नए सिरे से टेंडर करने जा रही है। टेंडर प्रक्रिया 15 दिन में पूरी होगी। निगम प्रबंधन ने 20 दिन पहले आउटसोर्स भर्ती के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Conductors and drivers recruitment in hrtc himachal

इसमें दो ही कंपनियां आगे आईं। ज्यादा कंपनियों के शामिल न होने पर सरकार ने दोबारा टेंडर करने का फैसला लिया है। अब टेंडर में अभ्यर्थियों के हिमाचली होने की शर्त को भी जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Conductors and drivers recruitment in hrtc himachal

अनुबंध आधार पर 900 चालकों और परिचालकों के पद भरने में करीब 6 महीने का समय लग सकता है। चालक और परिचालकों की कमी को देखते हुए आउटसोर्स भर्ती की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। -गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed