राजधानी शिमला और डलहौजी से भी ज्यादा सर्द इन दिनों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा में रातें हो गई हैं। प्रदेश के मैदानी जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, जबकि मनाली के न्यूनतम तापमान में पहले से बढ़ोतरी दर्ज हुई।
ऊना-कांगड़ा और बिलासपुर की रातें शिमला-डलहौजी से भी ज्यादा सर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी क्षेत्रों की जगह मैदानी क्षेत्रों में रात का तापमान कम हो गया है। उधर, रविवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ प्रदेश भर में धूप खिली। अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार रात से रविवार सुबह आठ बजे तक रिकॉर्ड हुए न्यूनतम तापमान में नाहन में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
प्रदेश के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई। उधर, रविवार को शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिन भर हल्के बादल छाए रहे और रोहतांग में फाहे गिरे।
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
शिमला 10.8
डलहौजी 10.7
कुफरी 9.8
कांगड़ा 9.2
बिलासपुर 7.0
हमीरपुर 6.8
ऊना 8.3
धर्मशाला 8.2
मंडी 5.1
सोलन 5.5
चंबा 7.9
मनाली 3.8
केलांग -4.5