वाद्य यंत्रों की देव ध्वनि से मंगलवार को छोटी काशी गूंज उठी। सात दिवसीय मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर राजदेवता माधोराय की अगुवाई में शाही अंदाज में जलेब निकली। इसमें प्राचीन परंपरा के अनुसार डेढ़ दर्जन से अधिक देवी-देवताओं के रथ माधोराय की पालकी के आगे और पीछे चले।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, वाद्य यंत्रों से गूंजी छोटी काशी
2 of 10
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज
- फोटो : जय कुमार
करीब सात दशक बाद शिवरात्रि में सराज क्षेत्र के देव नाग चपलांदू का रथ शामिल हुआ। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज देवता माधो राय की पूजा अर्चना कर जलेब में शिरकत की। इसके बाद पड्डल ग्राउंड में ध्वजारोहण कर शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, वाद्य यंत्रों से गूंजी छोटी काशी
3 of 10
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज
- फोटो : जय कुमार
शुभारंभ पर राज देवता माधोराय की जलेब शाही अंदाज में निकाली गई। जलेब शुरू होने से पहले मेला कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों को उपायुक्त कार्यालय परिसर में पगड़ी पहनाई गई।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, वाद्य यंत्रों से गूंजी छोटी काशी
4 of 10
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज
- फोटो : जय कुमार
जलेब में सबसे आगे पुलिस के घुड़सवार, पुलिस और होमगार्ड बैंड, पुलिस के जवान, होमगार्ड्स, महिला पुलिस मार्च पास्ट करते हुए चल रहे थे। इसके बाद देव रथों में सबसे आगे बालीचौकी क्षेत्र के देवता छाजणू-छमाहूं के साथ देवलू वाद्य यंत्रों पर नाचते गाते चल रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, वाद्य यंत्रों से गूंजी छोटी काशी
5 of 10
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज
- फोटो : जय कुमार
इसके बाद देव घटोत्कच कोटलू और मार्कडेंय सराज, देवी अंबिका, शैटी नाग, लक्ष्मी नारायण, बिठ्ठू नारायण, चुंजुवाला, बह्म देव तुंगासी, देवी महामाया सरस्वती, मगरू महादेव, चपलांदू नाग, देवी नाऊ की अंबिका के देव रथ ने जलेब में शिरकत की।