फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Jairam Thakur Birthday: 57वें जन्मदिन पर सीएम जयराम ठाकुर ने पत्नी सहित डाली सराजी नाटी, बधाई देने वालों का लगा तांता

Thu, 06 Jan 2022 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Jan 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur celebrate 57th birthday at oakover shimla
सीएम जयराम ठाकुर ने पत्नी सहित डाली सराजी नाटी। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को अपना 57वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनके जन्मदिन के असवर पर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह-जगह पर केक काटे गए। खुद मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी निवास ओक ओवर के परिसर में इस मौके पर सराजी नाटी डाली। मुख्यमंत्री के साथ धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर ने भी लोकनृत्य किया। इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने जन्मदिवस पर पूजा-अर्चना की। वे गुरुवार सुबह तड़के ही तैयार होकर बैठ गए थे।  सीएम के सरकारी आवास ओकओवर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

cm jairam thakur celebrate 57th birthday at oakover shimla
- फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मंडी के सराज स्थित पैतृक गांव में पकवान बने। सीएम की माता ने भी उन्हें फोन पर बधाई दी। वहीं धर्मशाला में भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर केक कटा। यहां एक कन्या से केक कटाया गया।

cm jairam thakur celebrate 57th birthday at oakover shimla
- फोटो : अमर उजाला

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों आदि ने भी सीएम को शुभकामनाएं दीं। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज ने ओकओवर पहुंचकर सीएम को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
cm jairam thakur celebrate 57th birthday at oakover shimla
- फोटो : अमर उजाला

विधायकों, वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों, शिमला नगर निगम की महापौर आदि ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
cm jairam thakur celebrate 57th birthday at oakover shimla
- फोटो : अमर उजाला

इनमें से कई सुबह ही ओकओवर पहुंच गए थे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पीटरहॉफ में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण करने गए तो यहां भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देने वालों की भीड़ लगी रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed