फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बादल फटने के बाद दिखा तबाही का मंजर, सेना ने संभाला मोर्चा, तस्वीरें

Wed, 20 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Updated Wed, 20 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cloud brust at kinnaur, ITBP starts maintenance work.
हिमाचल के किन्नौर के रक्षम गांव के नजदीक बादल फटने के बाद अब हालात सामान्य होने लगे हैं। मगर चारों ओर तबाही का मंजर अब साफ साफ दिख रहा है। सड़कें तबाह हो चुकी हैं जबकि सेब के बगीचे बर्बाद हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के किन्नौर के रक्षम गांव के नजदीक बादल फटने के बाद अब हालात सामान्य होने लगे हैं। मगर चारों ओर तबाही का मंजर अब साफ साफ दिख रहा है। सड़कें तबाह हो चुकी हैं जबकि सेब के बगीचे बर्बाद हो गए हैं।

Cloud brust at kinnaur, ITBP starts maintenance work.
मंगलवार को मौसम ने राहत दी और लोग अपने बगीचे और घर बनाने के काम में जुट गए। अचानक आई बाढ़ ने यहां ऐसे निशान छोड़े हैं जिन्हें भरने में काफी साल लग जाएंगे। सड़कें बहाल करने और मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को अब भी कई महीनों का इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को मौसम ने राहत दी और लोग अपने बगीचे और घर बनाने के काम में जुट गए। अचानक आई बाढ़ ने यहां ऐसे निशान छोड़े हैं जिन्हें भरने में काफी साल लग जाएंगे। सड़कें बहाल करने और मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को अब भी कई महीनों का इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जा रहे हैं।

Cloud brust at kinnaur, ITBP starts maintenance work.
वहीं, खरोगला नाला में बाढ़ से ध्वस्त हो चुका छितकुल-रक्षम संपर्क मार्ग मंगलवार को भी बंद रहा। हालांकि, आईटीबीपी के जवानों, स्थानीय लोगों और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पैदल आवाजाही के लिए लकड़ी का अस्थायी पुल बना दिया है। संपर्क मार्ग को खोलने के लिए दोनों ओर से लोनिवि ने दो जेसीबी और एक दर्जन मजदूरों को काम पर लगाया है। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, खरोगला नाला में बाढ़ से ध्वस्त हो चुका छितकुल-रक्षम संपर्क मार्ग मंगलवार को भी बंद रहा। हालांकि, आईटीबीपी के जवानों, स्थानीय लोगों और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पैदल आवाजाही के लिए लकड़ी का अस्थायी पुल बना दिया है। संपर्क मार्ग को खोलने के लिए दोनों ओर से लोनिवि ने दो जेसीबी और एक दर्जन मजदूरों को काम पर लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cloud brust at kinnaur, ITBP starts maintenance work.
यहां के लोगों की मुख्य आजीविका सेबों से चलती है मगर वह भी बर्बाद हो गए हैं। सोमवार शाम पानी ज्यादा होने की वजह से बटसेरी गांव की ओर भूमि कटाव शुरू होने पर लोग गांव के देवता बद्रीनारायण और विष्णु नारायण की शरण में पहुंचे। गांव को बचाने के लिए लोगों ने ईष्ट देवता की पूजा भी की। बटसेरी देवता के माथस गोवर्धन नेगी और पुजारी रंजीत नेगी ने दावा किया कि पूजा के बाद पानी कम हो गया है और अब गांव को खतरा नहीं है। - फोटो : अमर उजाला

यहां के लोगों की मुख्य आजीविका सेबों से चलती है मगर वह भी बर्बाद हो गए हैं। सोमवार शाम पानी ज्यादा होने की वजह से बटसेरी गांव की ओर भूमि कटाव शुरू होने पर लोग गांव के देवता बद्रीनारायण और विष्णु नारायण की शरण में पहुंचे। गांव को बचाने के लिए लोगों ने ईष्ट देवता की पूजा भी की। बटसेरी देवता के माथस गोवर्धन नेगी और पुजारी रंजीत नेगी ने दावा किया कि पूजा के बाद पानी कम हो गया है और अब गांव को खतरा नहीं है।

विज्ञापन
Cloud brust at kinnaur, ITBP starts maintenance work.
बटसेरी गांव के बुजुर्ग दंपति सनम छोपेल और बोंरग छौ की बाढ़ में जान तो बच गई लेकिन जिंदगी भर की पूंजी पल भर में बह जाने से सदमे में हैं। बुजुर्गों को चिंता सता रही है कि अब उनका पालन-पोषन कैसे होगा। इस भयानक बाढ़ ने बुजुर्ग दंपति का एक मकान, दो गौशालाएं और 300 सेब के पौधे तबाह कर दिए हैं। - फोटो : अमर उजाला

बटसेरी गांव के बुजुर्ग दंपति सनम छोपेल और बोंरग छौ की बाढ़ में जान तो बच गई लेकिन  जिंदगी भर की पूंजी पल भर में बह जाने से सदमे में हैं। बुजुर्गों को चिंता सता रही है कि अब उनका पालन-पोषन कैसे होगा। इस भयानक बाढ़ ने बुजुर्ग दंपति का एक मकान, दो गौशालाएं और 300 सेब के पौधे तबाह कर दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed