Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
chandra grahan lunar eclipse 2021 date and time today latest news update: chandra grahan lunar eclipse 2021 impact on all zodiac signs
{"_id":"6197428d83570d109563e11f","slug":"chandra-grahan-lunar-eclipse-2021-date-and-time-today-latest-news-update-chandra-grahan-lunar-eclipse-2021-impact-on-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2021 Today: इन राशियों के जातकों के लिए रहेगा शुभ, जानिए सभी राशियों पर प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandra Grahan 2021 Today: इन राशियों के जातकों के लिए रहेगा शुभ, जानिए सभी राशियों पर प्रभाव
ग्रहण की धार्मिक मान्यता उस स्थान पर अधिक होती है, जहां पर वह दिखाई देता है। परंतु मनुष्यों, प्राणियों तथा वृक्ष-वनस्पतियों पर सौरमंडल की इस उथल-पुथल का विशेष प्रभाव जरूर पड़ता है। शुक्रवार के दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लगने वाला खंड ग्रास चंद्र ग्रहण अल्प समय के लिए अरुणाचल प्रदेश तथा असम के कुछ क्षेत्रों में चंद्रोदय के समय देखा जा सकता है। शेष भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण इस खंड ग्रास चंद्र ग्रहण के सूतक आदि का विचार हर स्थान पर नहीं होगा, परंतु इस खगोलीय घटना का प्रभाव मन-मस्तिष्क और जड़-चेतन पर अवश्य पड़ेगा।
2 of 7
चंद्र ग्रहण 2021
जहां ग्रहण दिखे, वहीं सूतक : जहां चंद्र ग्रहण दिखाई पड़ता है, उस स्थान पर ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। भारतीय समयानुसार कार्तिक पूर्णिमा पर ग्रहण का प्रारंभ दिन में 12 बजकर 48 मिनट, ग्रहण मध्य 02 बजकर 33 मिनट तथा ग्रहण मोक्ष सायं 04 बजकर 17 मिनट पर होगा। जिन स्थानों पर ग्रहण दिखाई पड़ेगा, वहीं पर ग्रहण के सूतक आदि का विचार किए जाने की जरूरत है, अन्य स्थानों पर नहीं। चंद्रोदय के समय भारत के सुदूर पूर्वी राज्यों, अरुणाचल प्रदेश तथा असम के सुदूर पूर्वी क्षेत्रों में ग्रहण स्वल्पग्रास ग्रस्तोदय के रूप में बहुत ही कम समय के लिए दिखाई देगा। चंद्रमा ग्रस्त ही उदय होगा तथा उदय के कुछ ही मिनटों के बाद ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
3 of 7
आशुतोष वार्ष्णेय ज्योतिषाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
विशेष उपाय : पृथ्वी पर ग्रहण चाहे जहां भी लगा हो, पूर्णिमा के दिन राशि से संबंधित वस्तुओं को नदी में प्रवाहित करने अथवा दान करने से दुर्भाग्य दूर होता है। अपनी राशि से संबंधित वस्तुओं का संग्रह करके संकल्प लेना चाहिए। फिर ग्रहणकाल की अवधि के बाद इनका दान करें अथवा नदी में बहाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
चंद्र ग्रहण 2021
- फोटो : iStock
साधना और सिद्धि फलदायी : ग्रहण एक खगोलीय घटना होने के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना-सिद्धि का पर्व है। जहां ग्रहण नहीं भी दिखाई पड़ेगा, वहां भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन तीर्थ स्नान, दान, जप-पाठ, मंत्र-स्तोत्र पाठ, मंत्र सिद्धि और ध्यान आदि शुभ कृत्यों का संपादन करना कल्याणकारी है।
विज्ञापन
5 of 7
बारह राशियों पर सम्मिलित प्रभाव : पूर्णिमा तिथि, शुक्रवार का दिन, कृतिका नक्षत्र और वृष राशि में राहु और चंद्रमा, तुला राशि का मंगल और बुध, वृश्चिक राशि का सूर्य और केतु, धनु राशि का शुक्र, मकर राशि का शनि तथा कुंभ राशि के गुरु का सम्मिलित प्रभाव बारह राशियों को प्रभावित करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।