शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शनिवार को चैत्र नवरात्रों व हिंदू नव वर्ष का भव्य आगाज झंडा रस्म के साथ किया गया। कार्यकारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र कुमार, डीएसपी चंद्रपाल सिंह, मंदिर न्यास सदस्य व पुजारी प्रशांत शर्मा, पुजारी मधुसूदन शर्मा और अन्य कर्मचारियों ने पारंपरिक झंडा रस्म व विधिवत कन्या पूजन कर शहनाई की धुनों पर नवरात्रों का भव्य आगाज किया गया। पहले दिन सुबह 4 बजे से ही मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। शक्तिपीठ में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। पांच बजे सुबह आरती के बाद श्रद्धालु व स्थानीय लोग दर्शन के लिए जा सके और नवरात्रि व जागरण करने वाले माता की ज्योति अपने साथ लेकर गए। मेले के पहले दिन पूरे मंदिर परिसर व गर्भ गृह को रंग बिरंगी लाइट्स व फूलों से सजाया गया है।
चैत्र नवरात्र 2022: सुबह 4 बजे से लगी लाइनें, शक्तिपीठ ज्वालामुखी के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने लगाए मां के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन