सिनेमा के चर्चित खलनायक मुकेश ऋषि के शुरूआती कॅरियर में वह दौर भी आया जब कुछ फिल्मों में उनका अच्छा-खासा नाम हो चुका था। पठानों जैसी कदकाठी वाले मुकेश ऋषि को फिल्मों में विलेन के लीड रोल मिलने लगे थे, लेकिन आमिर खान अभिनीत सुपरहिट फिल्म सरफरोश में बतौर इंस्पेक्टर सलीम के किरदार के लिए उन्हें ऑडिशन देना पड़ा।
फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सोलन पहुंचे मुकेश ऋषि ने अमर उजाला से अपने फिल्म कॅरियर से संबंधित कई राज साझा किए। उन्होंने कहा कि निर्देशक जॉन मैथ्यू ने उन्हें सरफरोश में काम करने से पहले ऑडिशन देने को कहा।
मुकेश सहजता से कहते हैं कि यह उनका सीखने का दौर था। यहां तक वह बिना किसी टेस्ट के पहुंचे थे। अगर उस टेस्ट में फेल भी हो जाते तो उनके पास खोने के लिए नहीं बल्कि सीखने के लिए बहुत कुछ था। बॉलीवुड के बाद मुकेश ऋषि तमिल, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी फिल्मों के भी स्थापित कलाकार हैं और रिजनल सिनेमा में लीड रोल कर रहे हैं।
भारतीय सिनेमा की घातक, गुंडा, गर्दिश, इंडियन, घायल, बाजी और सरफरोश जैसी 178 हिट फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके मुकेश ऋषि चंडीगढ़ में पढ़े हैं। स्पोर्ट्स और फिटनेस उनका पैशन है। कुछ समय उन्होंने न्यूजीलैंड में बतौर मॉडल करियर बनाने की कोशिश की, लेकिन उनके अंदर का कलाकार उन्हें सिनेमा की ओर खींच लाया।
5 of 5
मुकेश ऋषि
- फोटो : https://www.instagram.com/officialmukeshrishi/
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से बालीवुड फिल्मों का ट्रेंड बदला है। खलनायकों के लिए भूमिका बहुत कम हो गई। नतीजन उन्होंने दक्षिण की फिल्मों की ओर रुख किया।