फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस विजेता रुबीना दिलैक को पिता बनाना चाहते थे आईएएस अधिकारी, कोर्स के लिए भेजा था चंडीगढ़, जानें रोचक बातें

Tue, 23 Feb 2021 02:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Feb 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 14 winner: father gopal dilaik wanted to make rubina dilaik IAS officer, know lesser known facts about her
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @rubinadilaik

2006 में मिस शिमला का खिताब जीतने वाली रुबीना दिलैक ने बिग बॉस सीजन-14 की विजेता बनकर हिमाचल प्रदेश का नाम चमकाया है।  रुबीना दिलैक ने टीवी सीरियल 'छोटी बहू' के जरिये अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। रुबीना का जन्म 26 अगस्त 1987 को हुआ था। रुबीना ने साल 2018 में एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की थी। दोनों बिग बॉस के घर में भी एक दूसरे के लिए खड़े नजर आए। रुबीना दिलैक ने साल 2006 में मिस शिमला का ताज जीतकर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद 2008 में रुबीना ने छोटे पर्दे पर कदम रखा। मूल रूप से शिमला जिले की चौपाल तहसील के लास्टा (कशांलडी) गांव की रुबीना दिलैक आज टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। रुबीना ने लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘शक्ति : अस्तित्व के अहसास की’ में सौम्या सिंह का किरदार निभाया था। छोटी बहू सीरियल में राधिका का किरदार निभाया, उसके बाद ‘सास बिना ससुराल’ समेत कई धारावाहिकों में काम किया। उनके पिता का नाम गोपाल और माता का नाम शकुंतला दिलैक है। रुबीना दिलैक की स्कूली शिक्षा शिमला के अलावा नाहन में भी हुई है। जानिए रुबीना के अब तक के करियर और निजी जिंदगी के बारे में...

bigg boss 14 winner: father gopal dilaik wanted to make rubina dilaik IAS officer, know lesser known facts about her
बॉस सीजन-14 की विजेता रुबीना दिलैक - फोटो : अमर उजाला

छोटे पर्दे की ‘छोटी बहू’ रुबीना दिलैक टीवी का जाना पहचाना नाम हैं। रुबीना के पिता अपनी बेटी को आईएएस बनाना चाहते थे लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही था। रुबीना दिलैक ने दो ब्यूटी पेजेंट जीते थे। वह मिस शिमला 2006 और मिस नॉर्थ इंडिया 2008 रहीं(  रुबीना के पिता गोपाल दिलैक ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि हर माता-पिता का अपने बच्चों के भविष्य को लेकर एक सपना होता है। कहा कि वह रुबीना को प्रशासनिक सेवाओं में देखना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बेटी को क्रैश कोर्स करवाने के लिए चंडीगढ़ भेजा। 

bigg boss 14 winner: father gopal dilaik wanted to make rubina dilaik IAS officer, know lesser known facts about her
रुबीना - फोटो : twitter: @RubiDilaik

लेकिन जब रुबीना वासस लौटीं तो कहा कि वह प्रशासनिक सेवाओं में जाने की इच्छुक नहीं है। उनकी रंगमंच और अभिनय के क्षेत्र में जाने की रुचि है। माता-पिता के मना करने पर भी वह नहीं मानीं। इसी दौरान मिस नॉर्थ इंडिया का आयोजन हुआ और रुबीना ने मिस नॉर्थ इंडिया ताज अपने नाम किया। गोपाल ने बताया कि इसके कुछ समय बाद रुबीना  टीवी सीरियल 'छोटी बहू' के लिए चयनित हुईं और मुंबई जाने का फैसला हुआ। इस मामले में माता-पिता ने रुबीना का पूरा साथ दिया और उनकी उपलब्धि और प्रतिभा को सराहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 14 winner: father gopal dilaik wanted to make rubina dilaik IAS officer, know lesser known facts about her
रुबीना दिलैक

गोपाल के अनुसार उस वक्त उन्हें मुंबई के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। कैसे मुंबई जाएंगे, कहां रहेंगे आदि सवाल हमारे सामने थे। इसके बाद रुबीना के साथ माता-पिता भी मुंबई रवाना हुए। वहां काफी समय तक संघर्ष करना पड़ा और एक समय ऐसा आया जब आर्थिक तंगी के चलते रुबीना को वापस लौटने के लिए कहना पड़ा। लेकिन आखिरकार रुबीना की मेहनत रंग लाई और उनके रहने का इंतजाम हो गया। तब से लेकर रुबीना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज रुबीना टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। 

विज्ञापन
bigg boss 14 winner: father gopal dilaik wanted to make rubina dilaik IAS officer, know lesser known facts about her
रुबीना दिलैक - फोटो : अमर उजाला

 गोपाल दिलैक ने कहा कि उन्हें बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के शो में रुबीना ने हिमाचल की लोक संस्कृति को बढ़ावा दिया। गोपाल के अनुसार रुबीना ने शो में हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक कुलदीप शर्मा के गाने पर प्रस्तुति देने का अनुरोध किया था। रुबीना प्रदेश की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed