फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस शिमला रह चुकी हैं बिग बॉस सीजन-14 की विजेता रुबीना दिलैक, गांव में जश्न का माहौल

Mon, 22 Feb 2021 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चौपाल (रोहड़ू)
अमर उजाला नेटवर्क, चौपाल (रोहड़ू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Feb 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
bigg boss14 winner rubina dilaik connection with shimla himachal
बॉस सीजन-14 की विजेता रुबीना दिलैक। - फोटो : अमर उजाला

2006 में मिस शिमला का खिताब जीतने वाली रुबीना दिलैक ने बिग बॉस सीजन-14 की विजेता बनकर हिमाचल प्रदेश का नाम चमकाया है। छोटे पर्दे की मशहूर कलाकार रुबीना के पैतृक गांव चौपाल के शंठा में रातभर नाटियों का दौर चला, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। शिमला में लोगों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया  हिमाचल की बेटी के खिताब जीतते ही सोशल मीडिया में बधाइयों का दौर शुरू हो गया। रुबीना दिलैक ने साल 2006 में मिस शिमला का ताज जीतकर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद 2008 में रुबीना ने छोटे पर्दे पर कदम रखा। पूर्व प्रधान देवत योगेश अजटा ने कहा कि रुबीना की जीत से चौपाल के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम देशभर में चमका है। रुबीना टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। रुबीना ने लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘शक्ति : अस्तित्व के अहसास की’ में सौम्या सिंह का किरदार निभाया था। छोटी बहू सीरियल में राधिका का किरदार निभाया, उसके बाद ‘सास बिना ससुराल’ समेत कई धारावाहिकों में काम किया। रुबीना का जन्म शिमला में 26 अगस्त 1987 को हुआ था। उनके पिता का नाम गोपाल और माता का नाम शकुंतला दिलैक है। मूल रूप से शिमला जिले के चौपाल की देवठी पंचायत के शंठा गांव की रुबीना दिलैक के पति का नाम अभिनव शुक्ला है। 

bigg boss14 winner rubina dilaik connection with shimla himachal
- फोटो : twitter: @RubiDilaik

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला में से पूरी की। बाद में सेंट बीड्स कॉलेज से स्नातक की। रुबीना की जीत से पूरा गांव और क्षेत्र जश्न में डूबा है। नाटियों(लोकनृत्य व गायन)से लेकर आतिशबाजी का दौर चला रहा। 

bigg boss14 winner rubina dilaik connection with shimla himachal
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @rubinadilaik

रुबीना जल्द ही अपने गृह क्षेत्र के लोगों को धन्यवाह बोलने शिमला आएंगी। बिग बॉस ग्रैंड फिनाले में शामिल हुए रुबीना के पिता गोपाल दिलैक ने अमर उजाला से खास बातचीत में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss14 winner rubina dilaik connection with shimla himachal
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram @rubinadilaik

गोपाल ने बताया कि बिग बॉस ग्रैंड फिनाले में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी शकुंतला और बेटी ज्योतिका के साथ मुंबई में हैं। रुबीना ने बिग बॉस में जीत दिलाने के लिए देश-विदेश के अपने प्रशंसकों के साथ ही प्यार और आशीर्वाद के लिए हिमाचल के लोगों का आभार जताया है।

विज्ञापन
bigg boss14 winner rubina dilaik connection with shimla himachal
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram- @rubinadilaik

वादा किया है कि जल्द ही शिमला आकर रुबीना अपने प्रशंसकों को थैंक्स बोलेगी। रुबीना शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र की रहने वाली हैं। पिता गोपाल दिलैक भाषा एवं संस्कृति विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed