{"_id":"60a380698ebc3efbd1476731","slug":"big-rush-at-shimla-mall-road-for-corona-vaccination-social-distancing-rules-not-followed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए शिमला के मालरोड पर उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए शिमला के मालरोड पर उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 May 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टाउनहाल में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मालरोड पर मंगलवार को कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों की भी उमड़ गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। प्रदेश में 45 साल व इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण चल रहा है। इसके अलावा नए शामिल फ्रंट लाइन वर्करों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। टाउनलहाल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में मंगलवार को वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मामला धक्का मुक्की तक पहुंच गया।
लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के बार-बार मना करने पर भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बिना लाइनों में लगे रहे। सोमवार को सीएम जयराम ने भी टीकाकरण केंद्रों में अनावश्यक भीड़ से बचने की अपील की थी, लेकिन इसका असर नजर नहीं आया। वैक्सीनेशन सेंटर में तैनात डॉक्टर पारूल शर्मा ने बताया फ्रंट लाइन वर्कर अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने आए थे। फ्रंट लाइन वर्करों में एमसी और बैंक कर्मी शामिल रहे।
2 of 5
टाउनहाल में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा 45 या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को भी टीका लगाया गया। बता दें, हिमाचल प्रदेश 31 प्रतिशत जनसंख्या का टीकाकरण कर देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। प्रदेश में अब तक लोगों को वैक्सीन की 21,50,353 खुराकें दी जा चुकी हैं। राज्य वैक्सीन भंडार-1 और क्षेत्रीय वैक्सीन भंडार-2 सहित राज्य में 386 कोल्ड चेन प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से इन टीकों का वितरण किया जा रहा है।
3 of 5
टाउनहाल में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, प्रदेश में 18 से 44 साल वालों को कोरोना वैक्सीन लगाने के पहले दिन सोमवार को 19810 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जबकि 21090 को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। टीकाकरण के लिए प्रदेश में 213 केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाउनहाल में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
अब तक 21,090 लोगों ने अपनी सारिणी बुक करवा दी है। इस आयु के लोगों के लिए टीकाकरण की अगली तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। 18 मई को कोविन पोर्टल सत्र की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
टाउनहाल में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
टीकाकरण के अन्य सत्र 24, 27 और 31 मई को आयोजित किए जाएंगे। लोगों से स्वयं का पंजीकरण करवाकर अपनी अप्वांइटमेंट बुक करनी होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।