{"_id":"5e9aff668ebc3e76781406f2","slug":"big-decisions-of-himachal-cabinet-meeting-held-today-at-shimla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दैनिक वेतन भोगी होंगे नियमित, पढ़ें कैबिनेट के 10 बड़े फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दैनिक वेतन भोगी होंगे नियमित, पढ़ें कैबिनेट के 10 बड़े फैसले
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। पांच घंटे चली बैठक के दौरान सरकारी और गैर सरकारी कार्यक्रमों में गुलदस्ते, टोपी और शॉल ओढ़ाने की रस्म पर भी प्रतिबंध लगा दिया। बैठक में कोरोना वायरस के एग्जिट प्लान को 20 अप्रैल से लागू करने पर चर्चा हुई। अतिरिक्त मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में बनी टास्क फोर्स को इसे वैट करने के निर्देश जारी किए। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वायरस के नियंत्रण के लिए किए बेहतरीन प्रबंधन का धन्यवाद किया और लॉकडाउन टू का प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार पालन करने की बात कही। आपदा अधिनियम को भी कैबिनेट की पोस्ट फैक्टो मंजूरी दी।
2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मंत्रिमंडल ने राज्य के विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। मंत्रिमंडल ने लोगों से पीएम केयर फंड के प्रति उदारतापूर्वक योगदान देने की अपील की। साथ ही लोगों से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने और अपनी सुरक्षा के लिए फेस कवर का उपयोग करने का भी आग्रह किया।
3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए 50 हजार पीपीई किट्स, 10 हजार एन-95 मास्क, 10 लाख सर्जिकल मास्क आदि सुरक्षा उपकरणों का भंडार बनाए रखने के निर्देश दिए। यह जानकारी भी दी कि हॉटस्पॉट और अंतरराज्यीय सीमा पर जांच के लिए पर्याप्त संख्या में रैपिड टेस्ट किट खरीदे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मंत्रिमंडल ने राज्य में मत्स्य गतिविधियां सुचारू रूप से चलाने और मछुआरों के लिए विकासात्मक नीतियों / योजनाओं के उचित कार्यान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश मत्स्य पालन नियम 1979 को निरस्त करके नए हिमाचल प्रदेश मत्स्य नियम 2020 को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिए जा रहे लाभ का ब्योरा लिया।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट ने सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र में पशु औषधालय देवोथी को अपग्रेड पशु चिकित्सालय करने के लिए अपनी अनुमति दी। साथ ही इस अस्पताल में पदों के सृजन के लिए मंजूरी दी। मंडी जिले के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में सहायक प्रोफेसर के एक रिक्त पद को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने की मंजूरी दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।