{"_id":"5b1e64a44f1c1bf76e8b77e3","slug":"beacons-gone-now-name-plates-to-show-status-on-roads-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DC, ADC, SDM से नहीं छूट रहा वीवीआईपी कल्चर का मोह, खुद ही देख लें क्या किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DC, ADC, SDM से नहीं छूट रहा वीवीआईपी कल्चर का मोह, खुद ही देख लें क्या किया
Tue, 12 Jun 2018 09:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 12 Jun 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
केंद्र सरकार ने वीवीआईपी प्रथा खत्म करने के लिए सरकारी वाहनों से नीली और लाल बत्तियां क्या हटाईं, अधिकारियों ने गाड़ियों पर ही अपने पदनाम लिखवाना शुरू कर दिया। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां मोटर वाहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही हैं।
2 of 7
नियमों के मुताबिक गाड़ी पर रजिस्ट्रेशन नंबर के अलावा कुछ भी नहीं लिखा जा सकता। जबकि, हमीरपुर में अधिकारियों पर इन नियमों का असर दिखता नजर नहीं आ रहा। हमीरपुर में डीसी, एडीसी, एसडीएम, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने सरकारी वाहनों से नीली बत्तियां तो उतार ली हैं लेकिन अब भी वीवीआईपी कल्चर का मोह नहीं छूट पा रहा।
3 of 7
बत्तियां हटाने के बाद अब इन अधिकारियों ने अपने वाहनों पर लगी नंबर प्लेट के साथ अपने पदनाम लिखवा लिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की देखादेखी में जिले के अन्य अधिकारियों ने भी नंबर प्लेट के साथ अपने पदनाम लिखवाना शुरू कर दिया है। इसमें सीएमओ, हमीरपुर के तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारियों को तो पहले भी कोई नीली या लाल बत्ती लगाने की इजाजत नहीं थी लेकिन जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को देख इन्होंने भी नियमों की परवाह किए बगैर अपने पदनाम के फट्टे गाड़ियों पर चस्पा कर लिए। हालांकि, जिला पुलिस अधीक्षक नियमों की पूरी तरह पालना की है।
विज्ञापन
5 of 7
शहरवासियों नरेश वर्मा, सुधीर कुमार, विपिन शर्मा और अशोक ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते वर्ष देशभर में वीवीआईपी कल्चर खत्म करते हुए राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश के अलावा अन्य सभी अधिकारियों के वाहनों से नीली और लाल बत्ती हटाने के आदेश दिए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।