अमर उजाला की ओर से बुधवार को ऊना के बचत भवन में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान पाकर विद्यार्थी चहक उठे। इस मौके पर उपायुक्त संदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि जबकि एसपी दिवाकर शर्मा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत कर मेधावियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि जिले में अगर कोई विद्यार्थी आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई में पिछड़ रहा है तो वह बिना किसी संकोच के कार्यालय में आकर उनसे मदद ले सकता है।
2 of 6
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 ऊना
- फोटो : अमर उजाला
इससे विद्यार्थी पढ़ाई पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जिन लोगों से प्रभावित होकर जीवन में अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं या फिर कुछ बड़ा ओहदा प्राप्त करना चाहते हैं तो वे अधिक से अधिक मेहनत करें। इससे वे भी आने वाले समय में अन्य बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे कभी भी एक दिन की मेहनत न करें, किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत की जरूरत होती है। तभी सफलता हासिल होगी।
3 of 6
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 ऊना
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिंदगी में कुछ भी बनने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें। उसके बाद उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि अगर आप पढ़ाई में कमजोर हैं और सिविल सर्विसिज की तैयारी करना चाहते हैं तो उसके लिए पहले एक लक्ष्य तय करें। उसके बाद जब तक टारगेट हासिल नहीं कर लेते, तब तक कड़ी से कड़ी मेहनत करें।
4 of 6
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 ऊना
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ दिवाकर शर्मा ने कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए पहले तो मोबाइल के दुरुपयोग से बचना होगा। उसके बाद नशे जैसे कुरीतियों से अपने आप को बचाकर रखना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अच्छे इंसान बनें और कभी भी एटीट्यूट में न रहें।
5 of 6
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 ऊना
- फोटो : अमर उजाला
दसवीं की मेरिट पाने वालों में सृष्टि चौधरी, महक धीमान, निधि, रुतबा शर्मा शामिल हैं। जिला में बेहतर प्रदर्शन करने वालों में स्वाति, सिमरन जीत कौर, चंदन अत्री, ईशा, मोनिका ढिल्लो, श्रेया ठाकुर, सुखप्रीत कौर, अवंतिका, अनीता रानी, आर्य शर्मा, रीतिका, ईशिता शर्मा, हर्षिता आदि शामिल हैं। बारहवीं की मेरिट में आर्ट्स से अश्मिता शर्मा, कार्तिकेय कहोल और जिला में अंजली, विशाल बधवा, आरती, नेहचल कौर, नीरज कुमार, रजनी देवी, दृष्टि, कंचन, पूनम कुमारी, सुमन देवी को सम्मानित किया गया। कॉमर्स में मेरिट पाने वालों में स्मृति राणा, प्रगति खरयाल, लासिम शामिल हैं।