Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   blow from inflation: Mustard oil becomes costlier at ration depots in Himachal Pradesh; here is the price you

हिमाचल: राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, चुकाने होंगे इतने रुपये; उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ

Sat, 31 Oct 2026 06:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 06:30 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कुल 19.5 लाख उपभोक्ता हैं। प्रदेश में एक महीने में लगभग 30 हजार लीटर सरसों के तेल की खपत होती है। 

विज्ञापन
blow from inflation: Mustard oil becomes costlier at ration depots in Himachal Pradesh; here is the price you
हिमाचल के राशन डिपुओं में महंगा मिलेगा सरसों तेल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में इस महीने उपभोक्ताओं को सरसों का तेल 19 रुपये किलो महंगा मिलेगा। उपभोक्ताओं को अब एक लीटर तेल के लिए 160 रुपये के बजाय 179 रुपये चुकाने होंगे। इससे तेल के दामों में सीधे 19 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। लगातार बढ़ रही महंगाई के बाद अब राशन डिपुओं से तेल लेने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश में कुल 19.5 लाख उपभोक्ता हैं। प्रदेश में एक महीने में लगभग 30 हजार लीटर सरसों के तेल की खपत होती है। 

विज्ञापन
Trending Videos

दो लीटर सरसों का तेल ही उपलब्ध करवाया जा रहा
पिछले लगभग सात महीनों से रिफाइंड न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को दो लीटर सरसों का तेल ही उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस बार गोकुल एग्री इंटरनेशनल लिमिटेड और शक्ति न्यूट्रिशंस प्राइवेट लिमिटेड को सरसों के तेल के टेंडर दिए गए हैं। बाजारों में तेल के दाम बढ़ने के बाद अब निगम की ओर से डिपुओं में भी तेल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। वहीं, एपीएल श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को राहत देते हुए आटे का कोटा भी बढ़ाया गया है। अब उन्हें पहले के मुकाबले एक किलो अतिरिक्त आटा मिलेगा। अक्तूबर महीने में उपभोक्ताओं को 13 किलो आटा दिया गया था, इसे नवंबर महीने से बढ़ाकर 14 किलो किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में सरसों के तेल में दाम बढ़ने के कारण डिपुओं में भी सरसों के तेल में बदलाव किया गया है। निगम की ओर कम दामों वाली कंपनी के साथ ही टेंडर किए गए हैं। बावजूद इसके तेल के दाम 179 रुपये लीटर निर्धारित किए गए हैं।-अरविंद्र शर्मा, जीएम, खाद्य आपूर्ति निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed