कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते बीते दो महीनों से सैलानियों की शिमला में आमद बंद होने के बाद इस वीकेंड से फिर सैलानियों ने शिमला में दस्तक देनी शुरू कर दी है। बीते शुक्रवार से सैलानियों के शिमला पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। सोमवार को शिमला के साथ-साथ आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी सैलानियों ने घूमने का आनंद लिया। इसके अलावा कोरोना कर्फ्यू में ढील के दौरान सैलानी ऐतिहासिक रिज मैदान पर घुड़सवारी का भी आनंद ले रहे हैं। गत अप्रैल माह में कोरोना के मामलों में हुई बढ़ोतरी के बाद शिमला में सैलानियों की आमद बेहद कम हो गई थी। जिसके बाद अधिकतर होटलों ने स्टाफ को छुट्टी भेज दिया था। रखरखाव और साफ सफाई के लिए एक-दो कर्मचारियों के साथ ही होटल चलाए जा रहे थे। हिमाचल में आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और ई-पास बनवाकर ही सैलानियों को प्रवेश की अनुमति है। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह बंद है। ऐसे पर्यटक अपनी गाड़ी या टैक्सी में आ सकते हैं, लेकिन सिर्फ आधी सीटों पर ही बैठने की अनुमति हैं।
तस्वीरें: दो महीने बाद हिल्स क्वीन शिमला पहुंचने लगे सैलानी, निहार रहे खूबसूरत वादियां
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Jun 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन