फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बर्फबारी के बाद शिमला में बढ़ीं दुश्वारियां, गिरते-फिसलते गंतव्य तक पहुंचे लोग, नौ घायल

Fri, 05 Feb 2021 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Feb 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
After snowfall problems increased in shimla city, Nine people injured after slipping on ice
शिमला में बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में भारी बर्फबारी  लोगों के लिए कई दुश्वारियां भी लेकर आई है। शुक्रवार सबुह लोग बर्फ पर गिरते-फिसलते अपने गंतव्य तक पहुंचे। बर्फ पर फिसलकर गिरने से शहर में नौ लोग घायल हो गए। घायलों ने डीडीयू अस्पताल में उपचार करवाया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि सभी मरीजों को उपचार देकर घर भेज दिया है। 

After snowfall problems increased in shimla city, Nine people injured after slipping on ice
- फोटो : नरेंद्र भारद्वाज

 कांगड़ा के रहने वाले राजेंद्र शिमला में परीक्षा देने आए थे लेकिन पुराना बस अड्डे के पास बर्फ पर गिरकर घायल हो गए। इलाज के लिए जब रिपन अस्पताल आए तो ओपीडी में बैठे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल वर्मा ने चेकअप कर बताया कि कोहनी में फ्रेक्चर हुआ है। 

After snowfall problems increased in shimla city, Nine people injured after slipping on ice
- फोटो : नरेश भारद्वाज

शिमला के रहने वाले राजकुमार के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। इसी तरह केएनएच, हाईकोर्ट और चक्कर के पास भी कई लोग बर्फ पर गिरकर घायल हुए हैं। प्लास्टर असिस्टेंट राजपाल, अमन और दुलाराम ने बताया कि करीब नौ लोगों को वह प्लास्टर चढ़ा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After snowfall problems increased in shimla city, Nine people injured after slipping on ice
- फोटो : नरेश भारद्वाज

 आईजीएमसी अस्पताल के पास सड़क पर सुबह के समय कई लोग गिरकर चोटिल हुए। इनमें बुजुर्ग भी शामिल थे लेकिन इसमें से अधिकतर को हल्की चोटें आई हैं। राजधानी में नए साल की पहली भारी बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के इंतजामों की शुक्रवार को पोल खुल गई।

विज्ञापन
After snowfall problems increased in shimla city, Nine people injured after slipping on ice
- फोटो : नरेश भारद्वाज

सुबह लोग बर्फ पर गिरते-फिसलते हुए अपने कार्यस्थलों में पहुंचे।  दोपहर बाद तक शहर के ज्यादातर सड़कें और रास्तें बंद रहे। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कारोबारियों को बाजार से खुद बर्फ हटानी पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed