{"_id":"601d60ad8ebc3e700109bc7f","slug":"after-snowfall-problems-increased-in-shimla-city-nine-people-injured-after-slipping-on-ice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बर्फबारी के बाद शिमला में बढ़ीं दुश्वारियां, गिरते-फिसलते गंतव्य तक पहुंचे लोग, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बर्फबारी के बाद शिमला में बढ़ीं दुश्वारियां, गिरते-फिसलते गंतव्य तक पहुंचे लोग, नौ घायल
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Feb 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
शिमला में बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की राजधानी में भारी बर्फबारी लोगों के लिए कई दुश्वारियां भी लेकर आई है। शुक्रवार सबुह लोग बर्फ पर गिरते-फिसलते अपने गंतव्य तक पहुंचे। बर्फ पर फिसलकर गिरने से शहर में नौ लोग घायल हो गए। घायलों ने डीडीयू अस्पताल में उपचार करवाया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि सभी मरीजों को उपचार देकर घर भेज दिया है।
2 of 8
- फोटो : नरेंद्र भारद्वाज
कांगड़ा के रहने वाले राजेंद्र शिमला में परीक्षा देने आए थे लेकिन पुराना बस अड्डे के पास बर्फ पर गिरकर घायल हो गए। इलाज के लिए जब रिपन अस्पताल आए तो ओपीडी में बैठे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल वर्मा ने चेकअप कर बताया कि कोहनी में फ्रेक्चर हुआ है।
3 of 8
- फोटो : नरेश भारद्वाज
शिमला के रहने वाले राजकुमार के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। इसी तरह केएनएच, हाईकोर्ट और चक्कर के पास भी कई लोग बर्फ पर गिरकर घायल हुए हैं। प्लास्टर असिस्टेंट राजपाल, अमन और दुलाराम ने बताया कि करीब नौ लोगों को वह प्लास्टर चढ़ा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : नरेश भारद्वाज
आईजीएमसी अस्पताल के पास सड़क पर सुबह के समय कई लोग गिरकर चोटिल हुए। इनमें बुजुर्ग भी शामिल थे लेकिन इसमें से अधिकतर को हल्की चोटें आई हैं। राजधानी में नए साल की पहली भारी बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के इंतजामों की शुक्रवार को पोल खुल गई।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : नरेश भारद्वाज
सुबह लोग बर्फ पर गिरते-फिसलते हुए अपने कार्यस्थलों में पहुंचे। दोपहर बाद तक शहर के ज्यादातर सड़कें और रास्तें बंद रहे। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कारोबारियों को बाजार से खुद बर्फ हटानी पड़ी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।