{"_id":"58bc2ad04f1c1b056de7e6f2","slug":"actor-sameer-soni-with-wife-neelam-at-in-laws-home-nadaun-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: पति समीर संग अपने ससुराल पहुंचीं बॉलीवुड स्टार नीलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: पति समीर संग अपने ससुराल पहुंचीं बॉलीवुड स्टार नीलम
Mon, 06 Mar 2017 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Mon, 06 Mar 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में सबके दिलों पर राज करने वाली मशहूर अदाकारा नीलम इन दिनों अभिनेता पति समीर सोनी के साथ अपने ससुराल नादौन आई हैं। नादौन के मूल निवासी समीर सोनी ने कहा कि हिमाचल की संस्कृति हमेशा तहजीब सिखाती है। यहां का वातावरण शुद्ध है। यहां आकर पता चलता है कि आकाश का रंग नीला होता है। समीर सोनी अपने पिता स्व. रघुवीर सोनी की पहली बरसी पर पत्नी एवं फिल्म अभिनेत्री नीलम के साथ आए हैं।
2 of 5
कहा कि उन्हें अपने पैतृक स्थान में काफी सुकून मिला। समीर अपने बड़े भाई संजय सोनी के साथ शहर के ऐतिहासिक स्थलों पर भी गए। वर्तमान में संजय सोनी अमरीका में लेखन का कार्य कर रहे है। समीर सोनी ने 1996 में टीवी सीरियल समंदर से कॅरियर शुरू किया।
3 of 5
इसके बाद चाइना गेट, बागवान, जस्सी जैसी कोई नहीं आदि फिल्मों में काम किया। 2013 में उन्हें एकता कपूर के सीरियल नई जिंदगी के सपनों के लिए बेस्ट अभिनेता का अवार्ड मिला। उनके अभिनय कौशल के लिए कई महत्वपूर्ण अवार्ड भी मिले। इससे पहले वे कैलिफोर्निया में अपने भाई के साथ बतौर इन्वेस्टमेंट बैंकर का काम कर चुके है। उनकी पत्नी नीलम 1984 से 2001 तक फिल्मी पर्दे पर छाई रहीं। उन्होंने राजेश खन्ना से लेकर सलमान खान तक कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोविंदा के साथ उनकी आठ फिल्में हिट रहीं। चक्की पांडे के साथ नीलम ने पांच हिट फिल्में कीं। 1984 में उनकी पहली फिल्म करण शाह के साथ जवानी रिलीज हुई थी। लव-86, सिंदूर, खुदगर्ज, आग ही आग, पाप की दुनिया, हत्या, फर्ज की जंग, ताकतवर, दो कैदी, घर का चिराग, कुछ कुछ होता है, सलमान खान की फिलम परंपरा, एक लड़का एक लड़की, हम साथ-साथ हैं सहित 40 फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
वर्तमान में नीलम ज्वेलरी डिजाइनर हैं। मुंबई में उनका ज्वेलरी शोरूम है। नादौन के वार्ड दो में समीर के चचेरे भाई संत सोनी, प्रवीण सोनी, राजकुमार सोनी, देव राज सोनी परिवार सहित रहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।