फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राचीन मंदिर की निर्माण शैली से छेड़छाड़, पुजारी पर केस

Thu, 04 Feb 2016 11:30 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

प्राचीन मंदिर की निर्माण शैली से छेड़छाड़, पुजारी पर केस

mahamrityunjaya temple mandi himachal pradesh.

हिमाचल के मंडी स्थित उत्तर भारत के एकमात्र महामृत्युंजय मंदिर के पुजारी के खिलाफ मंदिर की प्राचीन निर्माण शैली के साथ छेड़छाड़ करने पर एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप हैं कि पुजारी ने बिना किसी के अनुमति से मंदिर की पुरातन शिलाओं की मरम्मत करवाना शुरू कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फोटो: जय कुमार

प्राचीन मंदिर की निर्माण शैली से छेड़छाड़, पुजारी पर केस

mahamrityunjaya temple mandi himachal pradesh.

इधर, जिला प्रशासन की ओर से भी पुजारी को नोटिस जारी कर दिया गया है और बिना अनुमति कार्य करवाने और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का मामला दर्ज करवाया है। मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा की शिकायत पर वीरवार को मंदिर में हो रहे निर्माण तथा मरम्मत कार्य को रोक दिया है। वीरवार सुबह एसडीएम विनय मोदी, नायब तहसीलदार जीएस कटारिया और नगर परिषद के एसडीओ विनोद कुमार ने पुलिस के साथ महामृत्युंजय मंदिर का दौरा किया और निर्माण को रोक दिया।

प्राचीन मंदिर की निर्माण शैली से छेड़छाड़, पुजारी पर केस

mahamrityunjaya temple mandi himachal pradesh.

पुलिस ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को हटा दिया और औजार और मौके पर पड़ा सामान जब्त कर लिया है। शहर के इस प्राचीन महामृत्युंजय मंदिर में प्रशासन की अनुमति के बिना गैर कानूनी तरीके से मरम्मत कार्य होने पर मंडी बचाओ संघर्ष मोरचा ने इसे उजागर किया। शहर के बीच में प्राचीन मंदिर में हो रहे निर्माण कार्य पर प्रशासन अधिकारियों की नजर भी नहीं पड़ी। मंडी बचाओ संघर्ष मोरचा के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र गुलेरिया ने प्राचीन धरोहर के साथ हो रहे छेड़छाड़ उठाया। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन मंदिर की निर्माण शैली से छेड़छाड़, पुजारी पर केस

mahamrityunjaya temple mandi himachal pradesh.

जिला भाषा अधिकारी राजकुमार सकलानी ने बताया कि इस बारे में मंदिर संचालकों की ओर से कोई अनुमति नहीं ली गई है। मामले को लेकर एसडीएम को आगामी कार्रवाई के लिए अवगत करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कई बार मंदिर के नुमाइंदों को नोटिस जारी किया गया था। एडीएम विवेक चंदेल ने कहा कि बिना अनुमति के प्राचीन मंदिर के साथ छेड़छाड़ करने पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। अवैध निर्माण की भी जांच होगी और जांच अधिकारी पूरी बारीकी से इसका अध्ययन कर रहे हैं।

विज्ञापन

प्राचीन मंदिर की निर्माण शैली से छेड़छाड़, पुजारी पर केस

mahamrityunjaya temple mandi himachal pradesh.

सिटी चौकी प्रभारी रामलाल ने बताया कि बिना अनुमति निर्माण कर मंदिर के प्राचीन स्वरूप के साथ छेड़छाड़ करने पर मंदिर पुजारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed