राजस्थान में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ बिलीफ' यानी विश्वास स्वरूपम् को देश को समर्पित कर दिया गया। शनिवार शाम को कथावाचक मुरारी बापू प्रतिमा ने भगवान शिव की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।
Rajasthan: विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा देश को समर्पित, मोरारी बापू ने किया लोकार्पण, 20 किमी दूर से दर्शन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 29 Oct 2022 07:55 PM IST
सार
राजसमंद के नाथद्वारा के गणेश टेकरी में बनी इस प्रतिमा के लोकार्पण के साथ ही मुरारी बापू की कथा की भी शुरुआत हो गई। 9 दिन तक इस कथा का आयोजन किया जाएगा। विश्वास स्वरूपम् प्रतिमा के लोकार्पण और कथा में शामिल होने के लिए यूएस, फ्रांस, यूके, जर्मनी और आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से भी भक्त आए हैं।
विज्ञापन
