{"_id":"62db9f6b8695da71537d7f19","slug":"water-logged-on-road-after-rain-in-jaipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बारिश से जयपुर शहर हुआ पानी-पानी, सड़कें बनीं तालाब, कारें तैरने लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बारिश से जयपुर शहर हुआ पानी-पानी, सड़कें बनीं तालाब, कारें तैरने लगी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:05 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में शुक्रवार से हुई लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई इलाकों में जाम से लोगों को जूझना पड़ा। इधर मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
1 of 5
कार पानी में डूबी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जयपुर में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। बीते 12 घंटे के दौरान करीब दो इंच तक बारिश हुई। ऐसे में राजधानी की सड़कों पर पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियां तैरती नजर आईं।
2 of 5
सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : ANI
ट्रैफिक जाम में देर रात तक फंसे रहे लोग
जयपुर में शुक्रवार दोपहर बाद हुई करीब एक घंटे की बारिश में शहर के रोड जलमग्न हो गए। सीकर रोड पर सबसे ज्यादा हालात खराब हो गए। यहां 40 एमएम की बारिश के बाद मुख्य सड़क पर आधा फीट पानी भर गया। इस दौरान यहां गाड़ियां भरे पानी के बीच फंस गई। बारिश के बाद विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, टोंक फाटक समेत कई जगहों पर पानी भरने के कारण देर रात तक ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही और लोग परेशान होते रहे।
3 of 5
पानी भरने से लोग रहे परेशान
- फोटो : ANI
कई इलाकों में जाम की स्थिति
राजधानी जयपुर में सड़कों पर पानी के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। कलेक्ट्रेट सर्किल, चिंकारा कैंटीन रोड, रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जयपुर के कई इलाकों में जलजमाव
- फोटो : Social Media
आज भी तेज बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, टोंक, अजमेर चूरू, सीकर, बूंदी, कोटा, बारां, जोधपुर, बीकानेर, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
ट्रैफिक जाम में फंसे लोग
- फोटो : Social Media
शाहपुरा में 50 एमएम बारिश
कोटा, बूंदी जयपुर, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा,पाली जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर शहर में 40 एमएम, शाहपुरा में 50 एमएम और जोबनेर में 20 एमएम बारिश हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।