फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: सड़क पर चल रही स्कूल बस गड्ढे में धंसी, अचानक हुए हादसे में डर गए बच्चे, जानें ऐसा क्या हुआ?

Wed, 20 Jul 2022 06:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Jul 2022 06:19 PM IST
सार

सकड़ पर चल रही स्कूल बस गड्ढे में धंसी, अचानक हुए हादसे में डर गए बच्चे


 

विज्ञापन
School Bus Running on Road Sank Into Pit in Jodhpur
इस तरह स्कूल बस गड्ढे में धंसी। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के जोधपुर में बुधवार को चौंका देने वाला सामने आया। शहर के माता के थान इलाके में बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूली बस सड़क में धंस गई। अचानक हुए हादसे से बस का चालक और उसमें सवार बच्चे घबरा गए।

School Bus Running on Road Sank Into Pit in Jodhpur
बड़ा हादसा टला। - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, शहर की जिस सड़क से स्कूल बस गुजर रही थी, उसमें अचानक एक बड़ा गड्ढा हुआ और बस का पिछला हिस्सा उसमें फंस गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को भी दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। 

School Bus Running on Road Sank Into Pit in Jodhpur
क्रेन की मदद से बस को निकाला गया बाहर। - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे। बाद में क्रेन की मदद से बस को गड्ढे से बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि नगर निगम द्वारा किए गए घटिया सीवरेज कार्यों के चलते आए दिन सड़क धंसने की घटनाएं हो रही हैं। जिस जगह बस धंसी वहां भी सीवरेज लाइन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
School Bus Running on Road Sank Into Pit in Jodhpur
बस में नहीं थे ज्यादा बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

गनीतम यह रही कि जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय बस में सिर्फ दो बच्चे, चालक और परिचालक था। बस में सवार बाकी बच्चों को पहले ही घर छोड़ दिया गया था। हादसे के बाद दोनों बच्चों  को बस से सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed