{"_id":"68b7c40612719cf4b40fc640","slug":"udaipur-news-ganpati-bappa-adorned-with-1-5-crore-notes-devotees-throng-to-see-udaipur-cha-raja-2025-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: डेढ़ करोड़ के नोटों से सजे गणपति बप्पा, उदयपुर चा राजा का शृंगार देखने उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: डेढ़ करोड़ के नोटों से सजे गणपति बप्पा, उदयपुर चा राजा का शृंगार देखने उमड़ा भक्तों का सैलाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 03 Sep 2025 09:59 AM IST
सार
उदयपुर चा राजा को इस बार 1.51 करोड़ के नोटों की आंगी धराई गई, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु देर रात तक आते रहे। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
1 of 5
डेढ़ करोड़ के नोटों से सजे उदयपुर चा राजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उदयपुर में गणेश उत्सव के तहत बापू बाजार स्थित श्री स्वास्तिक विनायक गणपति मंडल ने 17 फीट ऊंचे 'उदयपुर चा राजा' का डेढ़ करोड़ रुपये के नोटों से भव्य शृंगार किया, जिसे देखने देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
2 of 5
नोटों से हुआ गणपति का शृंगार
- फोटो : अमर उजाला
गणेशजी की इस 17 फीट ऊंची प्रतिमा को 50, 100, 200 और 500 रुपए के नोटों से सजाया गया है। दरबार को भी भव्य रूप दिया गया, जिसे देखने वाले श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस विशेष शृंगार को तैयार करने के लिए मुंबई से आई आठ सदस्यीय टीम ने लगातार पांच दिनों तक मेहनत की।
मंडल पिछले 24 साल से गणेश महोत्सव का आयोजन कर रहा है और पिछले आठ वर्षों से नोटों की आंगी की परंपरा निभा रहा है। इसकी शुरुआत 5 लाख 55 हजार 555 रुपए से हुई थी, जो आगे 7 लाख 77 हजार 777 और 11 लाख 11 हजार 111 रुपए तक पहुंची। इस वर्ष यह राशि बढ़कर 1.51 करोड़ हो गई। मंडल कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह पूरी राशि 30 कार्यकर्ताओं द्वारा मिलकर एकत्र की जाती है और आयोजन के बाद लौटा दी जाती है।
17 फीट ऊंची प्रतिमा को 50, 100, 200 और 500 रुपए के नोटों से सजाया
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात 9.30 बजे जब शृंगार के दर्शन आमजन के लिए खुले, तो भारी संख्या में लोग पहुंच गए। भीड़ के कारण कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन पुलिस और मंडल कार्यकर्ताओं ने स्थिति संभाल ली। भीड़ को देखते हुए रात 2 बजे तक दर्शन जारी रखे गए। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बप्पा ने पहनी नोटों की आंगी
- फोटो : अमर उजाला
आयोजन के दौरान उदयपुर एसपी योगेश गोयल भी पहुंचे और आरती की। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए मंडल ने 10 बाउंसर तैनात किए थे, वहीं पुलिस बल भी लगातार निगरानी में तैनात रहा।
विज्ञापन
5 of 5
बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा
- फोटो : अमर उजाला
गणपति बप्पा का यह अनोखा शृंगार पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मुंबई के लालबाग का राजा की तर्ज पर उदयपुर चा राजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकजुटता और भक्ति की मिसाल भी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।