फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Idana Mata Temple: उदयपुर की ईडाणा माता करतीं है अग्नि स्नान, मंदिर में लगती है आग, जानिए क्या है राज

Fri, 04 Oct 2024 08:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 08:33 PM IST
सार

Idana Mata Temple: उदयपुर की ईडाणा माता करतीं है अग्नि स्नान, मंदिर में लगती है आग, जानिए क्या है राज

विज्ञापन
Idana Mata Temple Udaipur Idana Mata takes fire bath fire breaks out in temple know what is secret
मंदिर - फोटो : अमर उजाला

उदयपुर से 60 किलोमीटर दूर मेवाड़ा प्रमुख शक्ति पीठ ईडाणा माता का ऐसा चमत्कारी मंदिर, जहां की मान्यता सुनकर हर किसी की आस्था जाग उठती है। मान्यता है कि ईडाणा माता अग्नि स्नान करती हैं। माता मंदिर में अचानक आग लगती है और पूरा मंदिर आग के घेरे में आ जाता है। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हो चुका है। जानकार बताते हैं कि वैसे तो माताजी कभी अग्नि स्नान करती है। लेकिन साल में एक या दो बार यह चमत्कारी घटना जरूर होती है। 

Idana Mata Temple Udaipur Idana Mata takes fire bath fire breaks out in temple know what is secret
ईडाणा माता - फोटो : अमर उजाला

माताजी के अग्नि स्नान के दौरान मंदिर में चढ़ाए गए चुनरी व अन्य चढ़ावा, माला, माली आदि जलकर राख हो जाते हैं। लेकिन अग्नि स्नान के बाजवूद माता प्रतिमा को जरा भी नुकसान नहीं होता है। बल्कि अग्नि स्नान के बाद माता की प्रतिमा और भी अधिक निखर कर सामने आती है।

Idana Mata Temple Udaipur Idana Mata takes fire bath fire breaks out in temple know what is secret
मंदिर में लगती है आग - फोटो : अमर उजाला

उदयपुर के ईडाणा माता मंदिर में अग्नि स्नान की चमत्कारी घटना की सूचना मिलते ही हजारों की तादाद में श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचते हैं और अग्नि स्नान के दृष्य के साक्षी बनते हैं। इस दौरान मंदिर प्रबंधन द्वारा दर्शन के लिए व्यापक इंतजाम भी किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Idana Mata Temple Udaipur Idana Mata takes fire bath fire breaks out in temple know what is secret
माता आग में जलती हुई - फोटो : अमर उजाला

मां का दरबार एक खुले चौक में स्थित है। इसके चारों तरफ कमेटी के कार्यालय, धर्मशाला आदि बन गए हैं। मान्यता है कि लकवा से ग्रसित रोगी मां के दरबार में आकर ठीक हो जाते हैं। प्रतिमा के पीछे त्रिशूल लगे हैं। भक्त अपनी मन्नत पूरी करवाने के लिए यहां त्रिशूल चढ़ाते हैं। संतान की मन्नत रखने वाले भक्त यहां झूले चढ़ाते हैं।

विज्ञापन
Idana Mata Temple Udaipur Idana Mata takes fire bath fire breaks out in temple know what is secret
शक्ति पीठ ईडाणा माता - फोटो : अमर उजाला

मेवाड़ की शक्ति पीठ ईडाणा माता ने छह महिने पहले चैत्री नवरात्री के पहले दिन अग्नि स्नान किया था। सुबह 10.20 बजे अचानक से प्रतिमा के चारों ओर आग की लपटें उठी। आधे घंटे तक तेज लपटों के साथ दर्शन हुए। इससे पहले पिछले साल भी 24 मार्च 2023 को चौत्र महीने में ईडाणा माता ने अग्नि स्नान किया था। बहरहाल, इस नवरात्रि में अभी तक अग्निस्नान के दर्शन भक्तों को नहीं हो सके है। माना जा रहा है कि नवरात्रि में माता कभी भी यह चकत्कार दिखा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed