Air Force: देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर (एलसीएच) को सोमवार को औपचारिक रूप से वायुसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। जोधपुर के वायुसेना स्टेशन पर 3 लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर का इंडक्शन होने जा रहा है। इसके लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी कल जोधपुर आएंगे। रविवार देर शाम राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- इन हेलीकॉप्टरों को शामिल करने से भारतीय वायुसेना की युद्ध क्षमता को काफी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि पहले यह समारोह एयरफोर्स डे यानी 8 अक्टूबर को होने वाला था, लेकिन कुछ कारणों से इसके समय में बदलाव किया गया है।
Air Force: सेना के बेड़े में कल शामिल होंगे तीन स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर, राजनाथ सिंह आएंगे जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 02 Oct 2022 09:01 PM IST
सार
Air Force: देश में विकसित यह हेलिकॉप्टर कई मिसाइल दागने और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करने में सक्षम है। 5.8 टन वजन और दो इंजन वाले इस हेलिकॉप्टर से कई हथियारों के इस्तेमाल का परीक्षण पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन