{"_id":"63158a7cd179b13d2c47cb3e","slug":"students-cried-over-transfer-of-teacher-in-deoli-of-tonk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Teachers Day: शिक्षिका के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोए स्टूडेंट्स, बच्चे बोले-हमारा सौभाग्य की मैम ने हमें पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teachers Day: शिक्षिका के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोए स्टूडेंट्स, बच्चे बोले-हमारा सौभाग्य की मैम ने हमें पढ़ाया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:24 AM IST
सार
Teachers Day: शिक्षिका के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोए स्टूडेंट्स, बच्चे बोले-हमारा सौभाग्य की मैम ने हमें पढ़ाया
विज्ञापन
1 of 4
शिक्षिका के ट्रांसफर पर रोए बच्चे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टोंक के सरकारी स्कूल में गुरु और शिष्य में अटूट प्रेम देखने को मिला। देवली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसिंह पूरा की शिक्षिका की विदाई पर पूरा स्कूल रो पड़ा। बच्चे भी अपनी प्रिय मैम के गले लगकर फूट-फूटकर रोए। इस दौरान शिक्षिका भी अपने आंसू रोक नहीं पाई।
2 of 4
शिक्षिका को उपहार देते बच्चे
- फोटो : Amar Ujala Digital
देवली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसिंह पूरा की शिक्षिका गरिमा कंवरिया का चांदसिंहपुरा विद्यालय से बीकानेर तबादला हो गया। विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। छात्र- छात्राएं अपनी प्रिय मैम से बिछड़ने के कारण रोने लगे। बच्चों का प्यार और अपनत्व देखकर शिक्षिका गरिमा भी छात्राओं से लिपटकर रोने लगी। शिक्षिका गरिमा ने बताया कि वो पिछले चार साल से इसी विद्यालय में कार्यरत थी। वरिष्ठ अध्यापिका के रूप में प्रथम नियुक्ति इसी विद्यालय में हुई। भावुक होते हुए शिक्षिका ने कहा कि यहां के शिक्षक साथियों और विद्यार्थियों को में कभी भूल नही पाउंगी।
3 of 4
शिक्षिका के साथ स्कूल के बच्चे
- फोटो : Social Media
स्कूल प्रिंसिपल ने की तारीफ
विद्यालय के प्रधानचार्य ने बताया कि टीचर गरिमा का परिणाम चारों वर्षो में शत-प्रतिशत रहा है। साथ ही शिक्षिका ने अपने कार्य के प्रति कभी लापरवाही नहीं की। गरिमा अंग्रेजी विषय की अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी और विद्यालय में अध्ययन करने वाले बच्चों से अत्यंत प्यार और लगाव रखती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शिक्षिका भी हुईं भावुक
- फोटो : Social Media
नम आंखों से दी विदाई
वहीं छात्राओं ने कहा कि हमारा सौभाग्य है, जो हमें गरिमा मैम जैसी शिक्षिका से पढ़े हैं । मैम का व्यवहार हमारे लिए अनुकरणीय है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में बहुत से शिक्षक आते हैं और चले जाते हैं लेकिन बच्चों के दिलों में जगह हर कोई नहीं बना पाता। इसीलिए शुक्रवार को महिला शिक्षिका को विदाई कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों ने दुख व्यक्त करते हुए नम आंखों से शिक्षिका गरिमा को विदाई दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।