{"_id":"63aec96b174a4577f61cef0b","slug":"rajasthan-unique-photo-2022-pm-narendra-modi-karauli-riots-cylinder-blast-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2022: मौत से जिंदगी छीन लाया कांस्टेबल, पीएम मोदी का लोगों को ऐसा नमन, इन तस्वीरों की खूब हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Year Ender 2022: मौत से जिंदगी छीन लाया कांस्टेबल, पीएम मोदी का लोगों को ऐसा नमन, इन तस्वीरों की खूब हुई चर्चा
उदित दीक्षित
Updated Fri, 30 Dec 2022 08:48 PM IST
सार
Year Ender 2022: मौत से जिंदगी छीन लाया कांस्टेबल, पीएम मोदी का लोगों को ऐसा नमन, इन तस्वीरों की खूब हुई चर्चा
विज्ञापन
1 of 7
देखिए साल 2022 की ये छह तस्वीरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कल शनिवार को साल 2022 का आखिरी दिन है। बीतते साल को विदाई देने और नए साल के स्वागत के लिए 31 दिसंबर को पूरी दुनियां जश्न में डूबी होगी। रात 12 बजे के बाद हम नए साल 2023 में प्रवेश कर जाएंगे। इसी के साथ 2022 की कई यादें पीछे छूट जाएंगी। ऐसे में हम बीत रहे साल की कुछ घटनाओं की तस्वीरों के जरिए यादें ताजा करेंगे। कोई तस्वीर ऐसी होगी जो हमें खुश कर देगी तो कोई हैरान कर देगी और कोई हमें हिला देगी। आइए अब तस्वीरें के जरिए इन घटनाओं के बारे में जानते हैं...।
2 of 7
कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा ने दिखाई बहादुरी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खाकी के फर्ज का अहसास कराती है ये तस्वीर
राजस्थान के करौली में हिंदू नववर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद हटवारा बाजार में हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने दुकानों, मकानों और बाइकों में आग लगा दी। इस उपद्रव दो महिलाएं और एक मासूम बच्चा फंस गया। चारों तरफ आग लगी तो और महिलाएं मदद के लिए चिल्ला रहीं थी। इस दौरान कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा बच्चे को गोद में लेकर बाहर आए। उन्होंने बच्चे समेत तीन लोगों की जान बचाई। इसके बाद उन्हें हेड कांस्टेबल बना दिया गया था।
3 of 7
जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में गई 35 लोगों की जान।
- फोटो : सोशल मीडिया
काल बन गया सिलेंडर ब्लास्ट हादसा
जोधपुर में 9 दिसंबर को एक शादी समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट हुए। हादसा इतना भयानक था कि सोने-चांदी के गहने ही नहीं लोगों की चमड़ी तक पिघल गई थी। इस हादसे में एक बाद एक 35 लोगों की मौत हो गई। एक-दो लोग आज भी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, जिन्हें अस्पताल से छ्ट्टी दे गई उनके शरीर पर अभी भी जख्म के निशान हैं जो कई साल तक उन्हें दर्दनाक हादसे की याद दिलाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
लंपी वायरस से गई थी हजारों पशुओं की जान।
- फोटो : सोशल मीडिया
लंपी वायरस का कहर
देशभर में लंपी वायरस का कहर देखने को मिला था, राजस्थान में भी लाखों की संख्या में पुश लंबी वायरस का शिकार हुए। हर रोज सैकड़ों गायों की मौत हो रही थी। लंबी वायरस के कहर से पशुओं पर निर्भर रहने वाले परिवार बर्बाद हो गए थे। रेगिस्तान शमशान बन रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
हॉकी खेलते सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन कराया था। एक महीने 22 दिन तक ग्रामीण इलाकों में कबड्डी, शूटिंग बॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल और हॉकी सहित छह खेल खेले गए। इस ओलंपिक में हर आयु वर्ग के 30 लाख से अधिक महिला-पुरुषों ने भाग लिया था। वहीं, करीब 3700 खिलाड़ियों ने राज्यस्तर पर अपना खेल दिखाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।