फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: धोनी ने दिव्यांग फैन से की मुलाकात, आंसू पोछकर कही यह बात, देखें तस्वीरें   

Wed, 01 Jun 2022 09:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Jun 2022 09:19 PM IST
सार

MS dhoni  

 
 

विज्ञापन
MS dhoni meeting with specially abled fan Lavanya see the photos
जयपुर की लावण्या पिलानिया से मिले महेंद्र सिंह धोनी। - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय किक्रेट टीम के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी के लाखों फैन हैं। हर कोई उनके साथ मुलाकात करना चाहता है, लेकिन ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जिनकी यह ख्वाहिश पूरी होती है। जयपुर में रहने वाली लावण्या पिलानिया की इस ख्वाहिश को महेंद्र सिंह धोनी ने पूरा कर दिया है।

MS dhoni meeting with specially abled fan Lavanya see the photos
लावण्या पिलानिया की ख्वाहिश महेंद्र सिंह धोनी ने की पूरी। - फोटो : सोशल मीडिया

लावण्या स्पाइन मस्कुलर अट्रोफी बीमारी से ग्रसित हैं। इस लाइलाज बीमारी के कारण उनकी हड्डियां हर दिन कमजोर हो रही हैं। 15 साल की लावण्या ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर धोनी से मिलने की ख्वाहिश जाहिर की थी। इसके कुछ दिन बाद वह वीडियो वायरल हो गया। इसे बाद धोनी ने लावण्या से मिलने का फैसाला किया। 

MS dhoni meeting with specially abled fan Lavanya see the photos
लावण्या स्पाइन मस्कुलर अट्रोफी बीमारी से ग्रसित हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी ने मिलने के लिए लावण्या जयपुर से रांची पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर धोनी उससे मिलने के लिए आए। धोनी ने अपनी फैन लावण्या के साथ बैठक काफी देर तक बातें की। धोनी से मुलाकात की तस्वीरें लावण्या ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
MS dhoni meeting with specially abled fan Lavanya see the photos
धोनी ने मिलने के लिए लावण्या जयपुर से रांची पहुंची थी। - फोटो : सोशल मीडिया

लावण्या ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, उनसे मिलने का अहसास कुछ ऐसा है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वह दयालु, मधुर और मृदुभाषी इंसान हैं। उन्होंने मुझसे मेरे नाम की स्पेलिंग पूछी और हाथ भी मिलाया। जब उन्होंने कहा, रोना नहीं और मेरे आंसू पोछे यह मेरे लिए अति आनंद का पल था। 

विज्ञापन
MS dhoni meeting with specially abled fan Lavanya see the photos
चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में लावण्या। - फोटो : सोशल मीडिया

लावण्या ने माही को एक स्केच गिफ्ट किया है। उसने अपनी पोस्ट में लिखा, धोनी ने मुझे खास तोहफे के लिए मुझे धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, वह खास गिफ्ट अपने साथ ले जाएंगे। उन्होंने मुझे अपना कीमती समय दिया जिसे मैं शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती। 31 मई 2022 मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed