Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Accident: Several People Killed, Many Injured in Car-Tempo Collision in Jodhpur

राजस्थान: जोधपुर में कार और टेंपो की भीषण टक्कर, तीन की मौत; 15 से ज्यादा घायल, गुजरात लौट रहा था परिवार

Sun, 22 Nov 2026 06:22 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 22 Nov 2026 06:22 AM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर में कार और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुआ परिवार गुजरात का रहने वाला था और रामदेवरा में दर्शन कर लौट रहा था। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Rajasthan Accident: Several People Killed, Many Injured in Car-Tempo Collision in Jodhpur
जोधपुर में कार और टेंपो की टक्कर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को चार एंबुलेंस की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग गुजरात के एक ही परिवार के सदस्य थे। वे रामदेवरा में दर्शन करने के बाद वापस गुजरात लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


चार एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने बताया कि अस्पताल को शाम करीब सात बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद घायलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक करीब 14 से 15 लोगों को चार एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया है। घायलों में तीन महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई लोगों को फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोटें आई हैं। एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया था। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदेवरा दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार
हादसे में घायल यात्रियों में शामिल अनिल ने बताया कि वे गुजरात के बनासकांठा के रहने वाले हैं। परिवार के करीब 15 से 20 लोग रामदेवरा दर्शन के लिए गए थे। शनिवार को घर से रवाना होने के बाद उन्होंने रविवार सुबह मंदिर में दर्शन किए और फिर गुजरात लौटने के लिए निकल पड़े।

अनिल के मुताबिक, वापसी का सफर शुरू करने के कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। उन्होंने बताया कि वे गुजरात के दांतीवाड़ा बीएसएफ कॉलोनी में रहते हैं।


अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल लोगों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की मेडिकल टीमें उनका उपचार कर रही हैं। कई घायलों को गंभीर चोटें आने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed