फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Update: बालोतरा में बारिश ने खोली नगर परिषद के दावों की पोल, व्यवस्था फेल, जलजमाव से बिगड़े हालात

Fri, 20 Jun 2025 03:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 03:32 PM IST
सार

क्षेत्र में पहली बारिश के बाद हुए जलभराव ने नगर परिषद के खोखले दावों की पोल खोलकर रख दी है। जगह-जगह हुए जलजमाव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इधर पिछले कई दिनों से वर्षा का इंतजार कर रहे किसान अब खेतों में बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
Monsoon Update: First Rainfall in Balotra Exposes Municipal Claims, Poor Drainage Leads to Waterlogging Chaos
तेज बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार रात बालोतरा और आसपास के क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश ने जहां एक ओर किसानों और आमजन को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं दूसरी ओर शहर की अव्यवस्थाओं की परतें खोल दीं। लगभग एक घंटे तक चली तेज बारिश के बाद शहर के प्रमुख इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। इसके बाद नगर परिषद द्वारा किए गए दावे और तैयारियों की पोल खुल गई है।

Monsoon Update: First Rainfall in Balotra Exposes Municipal Claims, Poor Drainage Leads to Waterlogging Chaos
कई इलाकों में कमर तक पानी भरा - फोटो : अमर उजाला

शहर के कई निचले इलाकों, कॉलोनियों, मुख्य बाजार और अस्पताल परिसरों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई क्षेत्रों में 2 से 3 फीट तक पानी भर जाने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दुकानों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश किसानों के लिए राहत की बौछार बनकर आई, जिससे खेतों में नमी बढ़ गई और खरीफ फसलों की बुवाई का मार्ग प्रशस्त हो गया।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Monsoon Update: तरबतर हुई धोरों की धरती, आज कोटा संभाग समेत प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

Monsoon Update: First Rainfall in Balotra Exposes Municipal Claims, Poor Drainage Leads to Waterlogging Chaos
जिला अस्पताल में पानी भरा - फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश के कारण नालियों से ओवर फ्लो होता गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया। मुख्य बाजार, पुराना बस स्टैंड, अग्रवाल कॉलोनी, खेड़ रोड, नेहरू कॉलोनी और कुम्हारो चौक जैसे इलाकों में जलभराव से हालात बेकाबू हो गए। नेहरू कॉलोनी में स्थिति सबसे गंभीर रही। यहां सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब गईं। हर वर्ष मानसून से पहले नगर परिषद नालों की सफाई के दावे करती है, लेकिन परिणाम हर बार शून्य ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Update: First Rainfall in Balotra Exposes Municipal Claims, Poor Drainage Leads to Waterlogging Chaos
दस फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला
10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार

इधर तेज बारिश के कारण गुरुवार रात खेड़ रोड स्थित गोगाजी मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया, जब वहां सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदे गए दस फीट गहरे गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया। बारिश और अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देने से युवक बाइक समेत उसमें जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर घायल को बाहर निकाला। सौभाग्य से युवक को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं नेहरू कॉलोनी के एक पार्क के पास बारिश के दौरान करंट फैलने से दो गौवंश की मौत हो गई। करंट फैलने का कारण जलभराव और खुले बिजली के तार बताए जा रहे हैं। 

गांवों में इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। पिछले कई दिनों से वर्षा का इंतजार कर रहे किसान अब खेतों में बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों में आई नमी के कारण मूंग, मोठ, बाजरा और तिल की फसलें बोने का आदर्श समय आ गया है।किसानों ने बताया कि यदि इसी प्रकार दो-तीन बारिश और हो जाए तो इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed