फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Several people were trapped after a three-story building collapsed in Kota see seven photos of the incident

Kota Building Collapse: किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें

Sat, 07 Feb 2026 11:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 07 Feb 2026 11:50 PM IST
सार

Kota Building Collapse: मलबे में दबे होने के कारण लोग अंदर से चीख रहे थे। रेस्क्यू के दौरान मलबे से किसी के हाथ तो किसी के पैर देखे गए हैं। देखें हादसे की तस्वीरें। 

विज्ञापन
Several people were trapped after a three-story building collapsed in Kota see seven photos of the incident
कोटा में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालात यह थे कि मलबे में दबे लोग चीख रहे थे, हमें बचा लो। किसी का हाथ बाहर दिख रहा था तो किसी का पैर।

विज्ञापन
विज्ञापन

SDRF की टीम और स्थानीय लोग मलबे में दबे लोगों को निकाल में जुटे हैं। अब तक 7 लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। रेस्क्यू के दौरान एक बचाव दल का एक कर्मचारी भी घायल हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तलवंडी इलाके में इस बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- हमें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। रात करीब 9 बजे के ब्लास्ट की आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी।

इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था।

CMHO डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि हादसे में एक 20 साल के युवक की मौत हो गई है। वह बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed