IAS Tina Dabi: राजस्थान के जैसलमेर जिले की कलेक्टर आईएएस टीना डाबी के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही टीना डाबी के 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। टीना ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर जैसलमेर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की और यूजर्स से पूछा- कौन यकीन करेगा कि यह रेगिस्तान है? जैसलमेर में पिछले महीने की रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद जिले की कुछ जगह इतनी सुंदर नजर आईं हैं। हजारों यूजर्स ने उनकी इस पोस्ट पर जवाब दिए हैं। कई यूजर्स के जवाब वाकई में बड़े मजेदार हैं।
Tina Dabi: कौन यकीन करेगा कि यह रेगिस्तान है? खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर टीना डाबी ने पूछा सवाल, मिले यह जवाब
Tina Dabi: कौन यकीन करेगा कि यह रेगिस्तान है? खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर आईएएस टीना ने सोशल मीडिया यू लाख फैन्स से पूछा ये सवाल
टीना डाबी की पोस्ट पर डिंपल अहलावत नाम की यूजर ने कमेंट किया कि मैडम, इसे क्लाइमेट चेंज कहते हैं। चंद्रकला नाम की यूजर ने लिखा- हां मैडम, जब से आपने ज्वाइन किया है तब से खूब बारिश हो रही है। हम भी यही बात कर रहे थे कि टीना मैम बुक्स के फैक्ट पर विश्वास करना छोड़ देंगी, क्योंकि आपने तो जैसलमेर के बारे में इसका उल्टा ही पढ़ा होगा। इसके अलावा कई यूजर्स ने तस्वीरों पर हार्ट और आग वाली इमोजी भी शेयर की है।
A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)
">http://
छह जुलाई को संभाला था कलेक्टर का पदभार
जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी ने छह जुलाई को पदभार ग्रहण किया था। कलेक्टर के रूप में यह उनकी पहली तैनाती है। टीना जैसलमेर की 65वीं कलेक्टर हैं। वह यूपीएससी की 2015 की टॉपर भी हैं। हाल ही में उन्होंने राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी की थी।
A post shared by Tina Dabi (@dabi_tina)
">http://
अलवर में होगी रिया की तैनाती
बता दें कि 29 जुलाई को टीना डाबी की बहन आईएएस रिया डाबी को प्रशिक्षण के लिए जिला आवंटित कर दिया है। रिया को प्रशिक्षण के लिए अलवर भेजा गया है। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार रिया को असिस्टेंट कलेक्टर और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट पद पर तैनात किया गया है। रिया वर्तमान में मसूरी में अपनी ट्रेनिंग कर रही हैं। 19 अगस्त तक उनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। रिया को एक सितंबर को जयपुर एचसीएम रीपा में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।