फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan border area Khajuwala People excited by India's action against Pakistan

India-Pak Tension: खुद को द्वितीय पंक्ति का सिपाही मानते हैं खाजूवाला के लोग, कहा-पाकिस्तान दुनिया के लिए खतरा

Fri, 09 May 2025 02:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 09 May 2025 02:59 PM IST
सार

 खाजूवाला में रहने वाले लोग खुद को 'द्वितीय पंक्ति का सिपाही' मानते हैं। उनका कहना है कि वे सीमा पर रहकर हर संकट में देश के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। 65 साल के शाहबुद्दीन पड़िहार कई बार सीमाई तनाव के गवाह रहे हैं। वे पाकिस्तान को पूरी दुनिया के लिए खतरा बता रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan border area Khajuwala People excited by India's action against Pakistan
खाजूवाला में लोगों का जोश हाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देश आमने-समाने हैं। भारत की ओर से पाकिस्तान की हर करतूत का करारा जवाब दिया जा रहा है। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों और उनके सरपरस्तों पर हो रही कार्रवाई से पूरे देश में जोश की लहर हैं। राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में यह जोश कुछ खास रूप में देखने को मिला। यहां के लोगों ने भारत की जवाबी कार्रवाई को त्योहार की तरह मनाया है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

खाजूवाला में रहने वाले लोग खुद को 'द्वितीय पंक्ति का सिपाही' मानते हैं। उनका कहना है कि वे सीमा पर रहकर हर संकट में देश के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। यहां के युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में देशभक्ति का जुनून साफ देखाई दे रहा है। 65 साल के शाहबुद्दीन पड़िहार कई बार सीमाई तनाव के गवाह रहे हैं। वे साफ कहते हैं कि पाकिस्तान केवल भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा है। वह वर्षों से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। हमें भारत की सेना पर पूरा विश्वास है कि वह किसी भी परिस्थिति से निपट सकती है। हमारी सेना ने 1947, 1965, 1971 और कारगिल युद्ध के दौरान अपना पराक्रम दिखाया है, जिसे पूरे विश्व ने सराहा है। हमें गर्व है कि भारत अब ऐसे आतंकी ठिकानों पर सीधी कार्रवाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें: जैसलमेर में बम मिला, नौ घंटे ब्लैक आउट, यहां रातभर बजा सायरन, राजस्थान में कैसे हालात?

ग्रामीणों का कहना है कि वे हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं। उन्हें न तो सीमा पर रहने का डर है और न ही किसी प्रकार की असुरक्षा की भावना। उनके लिए सबसे बड़ा गर्व यह है कि वे उस भूमि पर रहते हैं जो भारत की रक्षा की पहली दीवार है। सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला के लोग यह उदाहरण पेश कर रहे हैं कि देशप्रेम केवल हथियार उठाकर नहीं, बल्कि सीमा पर डटे रहकर, हिम्मत और एकता के साथ भी निभाया जा सकता है। आज जब देश को ऐसे जज्बे की सबसे ज्यादा जरूरत है, खाजूवाला के लोग एक मिसाल बनकर सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पाक विस्थापितों ने गुड़ बांटकर मनाई खुशियां, कहा- हर मोर्चे पर साथ खड़े हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed