Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
Amar Ujala Samvad: Politics will be discussed with Sachin Pilot in Amar Ujala Samvad program
{"_id":"66d40d74c46ee4d95c0f4fa6","slug":"amar-ujala-samvad-politics-will-be-discussed-with-sachin-pilot-in-amar-ujala-samvad-program-2024-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samvad: अमर उजाला संवाद में सचिन पायलट होंगे साथ, युवा शक्ति और विकास पर होगी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Samvad: अमर उजाला संवाद में सचिन पायलट होंगे साथ, युवा शक्ति और विकास पर होगी बात
हरियाणा के गुरुग्राम में दो सितंबर को होने वाले अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में राजस्थान के लोकप्रिय नेता और युवाओं के प्रेरणास्रोत सचिन पायलट शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में सचिन पायलट युवा शक्ति और विकास पर बात करेंगे। सचिन पायलट राजस्थान के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। उनके करियर और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं...
2 of 8
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे सचिन पायलट।
- फोटो : social media
सचिन पायलट एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो राजस्थान सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। सचिन पायलट का जन्म 7 सितंबर 1977 को हुआ था। सचिन के पिता राजेश पायलट कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे। उनके पिता, राजेश पायलट, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री थे। उनकी मां का नाम रमा पायलट है।
3 of 8
सचिन पायलट।
- फोटो : social media
सचिन पायलट ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल में पूरी की और बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका स्थित पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय के व्हॉर्टन स्कूल से एमबीए की डिग्री भी हासिल की। उनकी शिक्षा ने उन्हें एक व्यापक दृष्टिकोण और आधुनिक सोच दी, जो उनकी राजनीति में झलकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के निधन के बाद रखा राजनीति में कदम
4 of 8
सचिन पायलट।
- फोटो : social media
सचिन पायलट का राजनीतिक जीवन 2004 में शुरू हुआ। 2004 में अपने पिता के निधन के बाद राजनीति में कदम रखा। उन्होंने दौसा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्हें दौसा सीट से चौदहवीं लोकसभा के लिए चुना गया। वे भारतीय सांसद बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति बने। सचिन पायलट ने केंद्र सरकार के गृह विभाग के स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी काम किया है। दिसंबर 2018 में उन्हें राजस्थान का 5वां उप मुख्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन आंतरिक विवादों के चलते 14 जुलाई 2020 को उन्हें उप मुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
यूपीए सरकार में संभाला मंत्रालय
5 of 8
सचिन पायलट।
- फोटो : social media
2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अजमेर से चुनाव जीता और यूपीए सरकार में उन्हें संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया। बाद में वह कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री भी बने।
राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष रहे
2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्हें राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में वापसी की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।