{"_id":"6340045d36a0cf4eb1717559","slug":"all-you-need-to-know-about-palace-on-wheels-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Palace On Wheels: कल से फेम टूर पर दुनिया की दूसरी लग्जरी ट्रेन, जयपुर से शुरू होगा सफर, देखें शाही अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palace On Wheels: कल से फेम टूर पर दुनिया की दूसरी लग्जरी ट्रेन, जयपुर से शुरू होगा सफर, देखें शाही अंदाज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 07 Oct 2022 07:54 PM IST
सार
Palace On Wheels: कल से फेम टूर पर दुनिया की दूसरी लग्जरी ट्रेन, जयपुर से शुरू होगा सफर, देखें शाही अंदाज
विज्ञापन
1 of 7
शाही ट्रेन का टूर कल से शुरू हो रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया की दूसरी सबसे लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स एक बार फिर सफर के लिए तैयार है। कल यानी शनिवार से पैलेस ऑन व्हील्स का फेम टूर जयपुर से शुरू हो रहा है। यह टूर जयपुर से शुरू होकर रणथंभौर, बूंदी, चित्तौड़, उदयपुर, अजमेर होते हुए जयपुर में ही खत्म होगा। सीएम अशोक गहलोत कल जयपुर में हरी झंडी दिखाकर शाही ट्रेन को रवाना करेंगे। इसके बाद 12 अक्टूबर से पैलेस ऑन व्हील्स का दूसरा टूर सफदरजंग रेलवे स्टेशन दिल्ली से शुरू होगा।
2 of 7
लग्जरी सुईट।
- फोटो : सोशल मीडिया
पैलेस ऑन व्हील्स अपने नाम की तरह एक महल ही है। इसके हर कोच को शाही अंदाज में तैयार किया गया है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए लग्जरी सुईट, स्पा, बार और जिम जैसी सुविधाएं भी हैं। पैलेस ऑन व्हील्स में पर्यटकों को इंडियन, चायनीज और कॉन्टिनेंटल फूड भी प्रोवाइड कराया जाएगा। शाही सुविधाओं के कारण पैलेस ऑन व्हील्स को दुनिया की दूसरी सबसे लग्जरी ट्रेन का खिताब भी हासिल है। कोरोना काल के कारण दो साल बाद यह ट्रेन एक बार फिर सफर पर निकलने के लिए तैयार है। आइए अब पैलेस ऑन व्हील्स की खासियत के बारे में जानते हैं....
3 of 7
महाराजा रेस्टोरेंट।
- फोटो : सोशल मीडिया
कल से पैलेस ऑन व्हील्स यानी शाही ट्रेन का फेम टूर कल शनिवार से शुरू हो रहा है। जिसमें राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट में आने वाले कुछ इन्वेस्टर्स, टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के अलावा अन्य लोग शामिल होंगे। वहीं, 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाही ट्रेन को दिल्ली से रवाना करेंगे। इस टूर के लिए अब तक करीब 40 यात्रियों ने टिकट बुक करा लिया है। इसके अलावा शाही ट्रेन का दूसरा टूर 19 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके बाद यह ट्रेन 26 अक्टूबर को अपना तीसरा टूर शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
डबल बेड वाला लग्जरी सुईट।
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे मंहगा किराया 5 लाख 35 हजार का
शाही ट्रेन में सफर करना आपको शाही अहसास भी कराता है, लेकिन इसके लिए बड़ी कीमत भी चुकानी होती है। पैलेस ऑन व्हील्स में सबसे लग्जरी सुईट के लिए का किराया 5 लाख 35 हजार रुपये है। जिसमें आपको डबल बैड, अटैच बॉशरूम, सोफा, टीवी और डाइनिंग टेबल के साथ मिलेंगे। इतने ही रुपये में आपको एक लग्जरी सुईट में दो अलग-अलग बैड, सोफा और टीवी सहित अन्य सुविधाओं के साथ मिलेंगे। इसके अलावा 3.50 हजार रुपये में आप अपने लिए डीलक्स रूम भी बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सैलून की भी सुविधा।
- फोटो : सोशल मीडिया
यह सुविधाएं भी मिलेंगी
पैलेस ऑन व्हील्स में स्पा, बार, लॉन्ड्री, जिम और सैलून की सुविधा भी है। यात्रियों के भारतीय खाने के साथ राजस्थानी, चायनीज और कॉन्टिनेंटल फूड भी मिल सकेगा। इसके अलावा डिमांड करने पर मनपसंद खाना भी आपको ट्रेन में मिलेगा। ट्रेन में 5 साल तक के बच्चों के लिए यात्रा फ्री है, वहीं 5 से 10 साल तक के बच्चों का आधा किराया लिया जाता है। इसके अलावा स्पा और बार सहित अन्य सुविधाओं के लिए अलग से भुगतान करना पड़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।