{"_id":"63975f2d33f9ee6fc566d322","slug":"bharat-jodo-yatra-women-with-rahul-gandhi-on-monday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा का 8वां दिन रहा 'आधी आबादी' के नाम, राहुल संग देखें नारी शक्ति का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा का 8वां दिन रहा 'आधी आबादी' के नाम, राहुल संग देखें नारी शक्ति का दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Dec 2022 10:35 PM IST
सार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर जिले में प्रवेश कर चुकी है। सोमवार को महिला शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए सिर्फ महिलाएं राहुल गांधी के साथ चलीं।
विज्ञापन
1 of 11
राहुल संग देखें नारी शक्ति का दम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर जिले में प्रवेश कर चुकी है। सोमवार को महिला शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए सिर्फ महिलाएं राहुल गांधी के साथ चलीं। सुबह के सत्र में तेजाजी महाराज मंदिर से पीपलवाड़ा तक पदयात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा समेत हजारों महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यांगना पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने मनमोहन प्रस्तुति भी दी।
2 of 11
राहुल संग देखें नारी शक्ति का दम
- फोटो : अमर उजाला
सुबह के सत्र में चलते हुए राहुल गांधी ने मुख्य रूप से दो समूहों के साथ बातचीत की। पहली बातचीत भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रतिनिधियों के साथ हुई। इन लोगों ने राहुल गांधी को केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति की खामियां बताई। उनका कहना था कि केंद्र सरकार शिक्षा का केंद्रीयकरण कर रही है, जबकि इसका और विकेंद्रीकरण होना चाहिए।
3 of 11
राहुल संग महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी बातचीत कोटा के किन्नर समाज के लोगों के साथ थी। उन लोगों ने बताया कि राजस्थान सरकार ने किन्नर समाज के उत्थान के लिए 10 करोड़ का बजट जारी किया है। बजट का ये पैसा सही तरीके से समाज के लोगों तक पहुंचे, इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही किन्नर समाज के उत्थान के लिए सरकार जो योजनाएं चलाती है, उन्हें लोगों तक पहुंचाने के लिए बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
महिलाओं से मिलते हुए राहुल
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने महिला जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाद आज राजस्थान में महिला शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए सिर्फ महिलाएं राहुल गांधी के साथ चल रही हैं।
विज्ञापन
5 of 11
महिलाओं संग राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार में महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने बताया, महंगाई की सबसे ज़्यादा मार महिलाओं पर पड़ती है। भारत जोड़ो यात्रा महंगाई के ख़िलाफ आवाज उठाने के लिए है। इसलिए राहुल गांधी के साथ महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की कांग्रेस की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई काम कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।