फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: नवजोत सिंह के बेटे कर्ण पटियाला की इनायत संग शादी के बंधन में बंधे, पुत्तर के विवाह में खूब झूमे 'गुरु'

Thu, 07 Dec 2023 07:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Dec 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh son Karan ties the knot with Patiala Inayat see wedding pics
नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करन की शादी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे एडवोकेट कर्ण सिद्धू वीरवार को पटियाला की रहने वाली इनायत रंधावा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस खास मौके के लिए कर्ण ने गुलाबी रंग की शेरवानी को चुना, जिसे पहनकर वह आनंद कारज के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जबकि दुल्हन इनायत भी गुलाबी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

Navjot Singh son Karan ties the knot with Patiala Inayat see wedding pics
नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करन की शादी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले कर्ण की बहन राबिया ने भाई के सिर पर बड़े चाव के साथ सेहरा सजाया। इस मौके पंजाबी गानों की धुनों पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान झूमते दिखाई दिए। पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी बेटे की शादी की सभी रस्मों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही थीं। उन्होंने हाल ही में कैंसर को मात दी है। 

Navjot Singh son Karan ties the knot with Patiala Inayat see wedding pics
नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करन की शादी - फोटो : अमर उजाला

शाम को पटियाला के होटल नीमराणा में सिद्धू की ओर से रिस्पेशन पार्टी का आयोजन किया गया है। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत, प्रताप सिंह बाजवा, गुलाब नवी आजाद के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navjot Singh son Karan ties the knot with Patiala Inayat see wedding pics
नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करन की शादी - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ महीने पहले दुर्गा अष्टमी के मौके पर खींची अपनी एक परिवारिक तस्वीर शेयर करके अपनी होने वाली बहू का परिचय दिया था। जिसमें सिद्धू ने कहा था कि उनके बेटे कर्ण ने गंगा नदी के तट पर अपनी मंगेतर के साथ प्रामिस बैंड का आदान-प्रदान करके अपनी मां नवजोत कौर सिद्धू की सबसे बड़ी इच्छा को पूरा कर दिया है। 

विज्ञापन
Navjot Singh son Karan ties the knot with Patiala Inayat see wedding pics
नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करन की शादी - फोटो : अमर उजाला

यहां बता दें कि इनायत पटियाला के मनिंदर रंधावा की बेटी हैं। मनिंदर रंधावा आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल वह पंजाब डिफेंस सर्विस वेलफेयर विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि रोड रेज मामले में पटियाला जेल से रिहा होने के बाद सिद्धू अपनी पत्नी के साथ ज्यादातर समय पटियाला में ही गुजार रहे हैं। पत्नी नवजोत कौर ने तो पटियाला से ही कैंसर के खिलाफ जागरूकता मुहिम भी छेड़ रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed