फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohali Video Leak: नया सेशन शुरू होते ही हुआ कांड, आरोपी की हिम्मत से पुलिस भी हैरान, मंसूबा भी...

Fri, 23 Sep 2022 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
Investigation of Chandigarh University Video Leak depends on mobile and laptop data of accused
आरोपी छात्रा को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की जांच अब आरोपियों के मोबाइल व लैपटॉप के डाटा पर टिकी है। जैसे ही फोरेंसिक विभाग टीम को डाटा मिल जाएगा। उसके बाद इस केस की सारी परतें खुल जाएंगी। साथ ही आरोपियों की असलियत भी सामने आ जाएगी। माना जा रहा है कि शुक्रवार तक पुलिस को डाटा मिल सकता है। दूसरी तरफ साइबर विभाग की टीमें बारीकी से सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी का हॉस्टल अब भी बंद है। सोमवार को यूनिवर्सिटी दोबारा खुलेगी।



यह भी पढ़ें : बेटी की हत्या के दोषी पिता की सजा रद्द: हाईकोर्ट ने कहा-हर घर में डंडा मौजूद, यह दोषी करार देने का आधार नहीं

Investigation of Chandigarh University Video Leak depends on mobile and laptop data of accused
रात में जुटे छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसआईटी अब तक 11 घंटे तक आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। आरोपियों से एसआईटी ने करीब 50 सवाल पूछे हैं। पूछताछ में पीड़िता की दलील यह रही है कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। जांच में एक बात सामने आई है कि घटना वाले दिन से करीब दो हफ्ते पहले ही नया सत्र शुरू हुआ था। एसआईटी के सदस्य भी मान रहे हैं कि  विद्यार्थी पूरा दिन पढ़ाई में व्यस्त रहते हैं। इतने कम समय में तो विद्यार्थियों की एक दूसरे से जान-पहचान तक नहीं होती है। ऐसे में इस तरह किसी का वीडियो बनाने की हिम्मत कोई कैसे जुटा जा सकता है। यह सवाल टीम को भी थोड़ा उलझा रहा है।

Investigation of Chandigarh University Video Leak depends on mobile and laptop data of accused
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पीड़ित छात्राओं का आरोप था कि बाथरूम के दरवाजे के नीचे से वीडियो बनाए गए हैं। ऐसे में टीम ने सीन दोबारा दोहरा कर देखा है कि ऐसे स्थिति में वीडियो या फोटो बन सकती है या नहीं। इसके अलावा हॉस्टल में इंटरनेट सेवा को भी परखा गया। पुलिस बता रही है कि अब तक पकड़े गए तीनों आरोपी दोस्त थे। वे एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। वहीं आरोपी रंकज के भाई का आरोप है कि वह सन्नी या आरोपी युवती को नहीं जानता था। रंकज भी उन्हें नहीं जानता था। चैट के दौरान केवल रंकज की डीपी में लगी फोटो प्रयोग हुई है। उसका उस नंबर से कोई लेना-देना तक नहीं है। इन सारी चीजों का रिकॉर्ड बनाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Investigation of Chandigarh University Video Leak depends on mobile and laptop data of accused
मोहाली वीडियो लीक - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को एसआईटी की टीम ने अब तक की गई जांच को लेकर अहम बैठक की। इसमें सारे रिकॉर्ड को कलमबद्ध किया। सूत्रों की माने तो मामले की जांच कर रही टीम इस तरह के केसों की स्टडी भी कर रही है ताकि आरोपियों की सारी सच्चाई को सामने लाया जा सके। हालांकि सीनियर अधिकारी ने बताया कि आरोपी जितना भी शातिर हो। वह घटनास्थल पर हमेशा ही वारदात के बाद महत्वपूर्ण साक्ष्य अवश्य छोड़ता है। यह सारी कहानी मोबाइल से जुड़ी है। ऐसे में मोबाइल का डाटा महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Investigation of Chandigarh University Video Leak depends on mobile and laptop data of accused
यूनिवर्सिटी से घर लौटतीं लड़कियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि सन्नी नौवीं तक पढ़ा हुआ है। रंकज स्नातक है जबकि युवती एमबीए कर रही थी। तीनों ही हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। दूसरा सोशल मीडिया में भी खूब सक्रिय थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed