फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार ने तोड़ी सरहदों की बाधा: पाकिस्तान की स्माइला संग वैवाहिक बंधन में बंधेंगे पंजाब के कमल, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

Thu, 07 Jul 2022 08:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 08:24 AM IST
सार

प्यार सच्चा हो तो सरहदों की सीमाएं भी तोड़ देता है। पाकिस्तानी युवती स्माइला और पंजाब के जालंधर के कमल कल्याण की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। बुधवार को अपने प्रेमी से विवाह करने लाहौर की ईसाई युवती स्माइला वाघा बॉर्डर पार कर भारत पहुंच गईं।

विज्ञापन
Kamal of Punjab will marry the smila of Pakistan
वैवाहिक बंधन में बंधेंगे कमल-स्माइला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्यार सच्चा हो तो सरहदों की सीमाएं भी तोड़ देता है। पाकिस्तानी युवती स्माइला और पंजाब के जालंधर के कमल कल्याण की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। बुधवार को अपने प्रेमी से विवाह करने लाहौर की ईसाई युवती स्माइला वाघा बॉर्डर पार कर भारत पहुंच गईं। उनके माता पिता भी साथ में आए हैं।



अमृतसर पहुंचने के बाद स्माइला ने कहा कि शादी के लिए माता पिता समेत वीजा जारी करने के लिए वह भारत सरकार की आभारी हैं। उन्होंने बताया कि जालंधर निवासी कमल कल्याण के दादाजी पाकिस्तान में रहते थे। वहां दोनों परिवारों का मेलजोल हो गया। इसके बाद उनका परिवार भारत आ गया। सोशल मीडिया के जरिये तीन साल पहले स्माइला और कमल की मुलाकात हुई। दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया।

Kamal of Punjab will marry the smila of Pakistan
वाट्सएप पर की सगाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सगाई भी व्हाट्सएप पर हुई। सरहदें बाधा न बनें इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर ऐसे लोगों की कहानियां तलाशीं, जिन्होंने इस तरह शादी की हो। कादियां के एक पत्रकार मकबूल अहमद की कहानी पता चली। मकबूल की शादी पाकिस्तान में हुई थी। इसके बाद उन्होंने मकबूल से संपर्क किया।

Kamal of Punjab will marry the smila of Pakistan
Wedding - फोटो : istock

मकबूल ने उन्हें शादी से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया बताई। मकबूल ने इससे पहले सियालकोट की किरण सरजीत, कराची की सुमन, चिनोट की सफुरा और भारत की इकरा की शादी कराने में मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal of Punjab will marry the smila of Pakistan
वीजा हो गया था रद्द। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वीजा हो गया था रद्द 
स्माइला ने बताया कि कोरोना से पहले भी उन्होंने वीजा के लिए आवेदन किया था लेकिन वह रद्द हो गया था।

विज्ञापन
Kamal of Punjab will marry the smila of Pakistan
भारत पहुंची स्माइला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कमल बोले- मंगेतर पहुंच गईं, 10 को होगी शादी
वहीं कमल कल्याण ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी मंगेतर आज भारत पहुंच गई है। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। मेहंदी समारोह नौ जुलाई को होगा और शादी 10 जुलाई की दोपहर जालंधर में होगी। अपनी शादी का बहुत सारा सामान पाकिस्तान से ला चुकीं स्माइला को भी वाघा बॉर्डर पर मोटी रकम चुकानी पड़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed