फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हद है : दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गए पुलिस वालों को परिजनों ने पीटा, वर्दी फाड़ी, दांतों से काटा

Fri, 02 Apr 2021 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Apr 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Family members attacked Police Party which came to arrest misdeed accused in Tarantaran of Punjab
तरनतारन में दुष्कर्म आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के तरनतारन में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। तरनतारन के कस्बा गोइंदवाल साहिब के नजदीकी गांव तुड़ में खूब हंगामा हुआ। तरनतारन पुलिस के नारकोटिक्स सेल की टीम पर आरोपी ने परिजनों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लोगों ने आरोपी को पुलिस से छुड़वाकर भगा दिया। आरोपी की एक रिश्तेदार तो पुलिस की गाड़ी के आगे ही लेट गई। इस दौरान एक पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाड़ दी गई, जबकि 4 मुलाजिमों से मारपीट की गई। दुष्कर्म के आरोपी भूपिंदर सिंह समेत 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 
Family members attacked Police Party which came to arrest misdeed accused in Tarantaran of Punjab
तरनतारन में पुलिस पर हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन पुलिस के नारकोटिक्स सेल की टीम गांव तुड़ में चार साल पुराने दुष्कर्म केस के भगौड़े आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। इसकी भनक लगते ही आरोपी के परिजनों और इलाके के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इन लोगों ने पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी को भी छुड़वाकर फरार करवा दिया। 
 
Family members attacked Police Party which came to arrest misdeed accused in Tarantaran of Punjab
तरनतारन में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी की एक रिश्तेदार पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गई, ताकि पुलिस आरोपी का पीछा न कर सके। करीब आधे घंटे तक इन लोगों और पुलिस पार्टी में हाथापाई होती रही। घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आरोपी पुलिस मुलाजिमों से हाथापाई करते दिख रहे हैं। डीएसपी गोइंदवाल साहिब रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि भूपिंदर सिंह निवासी तुड़ के खिलाफ 2017 में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। भूपिंदर 4 साल से फरार है। पुलिस को उसके गांव तुड़ में छिपे होने की जानकारी मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Family members attacked Police Party which came to arrest misdeed accused in Tarantaran of Punjab
तरनतारन में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने गांव में पहुंचकर भूपिंदर को पकड़ लिया लेकिन उसके परिजनों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर उसे फरार करवा दिया। एक आरोपी महिला ने कांस्टेबल गुरसाहिब सिंह की वर्दी फाड़ दी। हेड कांस्टेबल परगट सिंह का मोबाइल छीन लिया गया और पुलिस मुलाजिमों के साथ मारपीट की गई। 
 
विज्ञापन
Family members attacked Police Party which came to arrest misdeed accused in Tarantaran of Punjab
तरनतारन में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पार्टी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मारपीट के दौरान औरतों ने पुलिस मुलाजिमों को दांतों से भी काटा।  पुलिस ने हमला करने के आरोप में भूपिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, महिंदर कौर, बलजीत सिंह, संदीप कौर, सुमनदीप कौर, मनु, सुखजीत सिंह, कुलविंदर कौर, जागीर सिंह, संदीप सिंह समेत 10 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed