{"_id":"68e4fba3fd245617420ec874","slug":"song-that-girl-singer-param-honored-by-mla-amandeep-kaur-arora-and-malvika-sood-2025-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"That Girl: कौन है परम? जिसके गाने ने इंडस्ट्री में मचाई धूम...पंजाब में फीमेल सिद्धू मूसेवाला के नाम से चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
That Girl: कौन है परम? जिसके गाने ने इंडस्ट्री में मचाई धूम...पंजाब में फीमेल सिद्धू मूसेवाला के नाम से चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 07 Oct 2025 05:08 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर इन दिनों पंजाबी गीत दैट गर्ल ट्रेंड कर रहा है। इस गाने की सिंगर परम है, जो पंजाब के मोगा के एक छोटे से गांव की बेटी है। परम अभी 19 साल की है और कॉलेज स्टूडेंट है।
विज्ञापन
1 of 5
मोगा की बेटी परम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पंजाब के मोगा जिले की 19 वर्षीय युवती परम इन दिनों सोशल मीडिया और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब सूर्खियां बटोर रही है। परम का पहला गाना खूब सुना जा रहा है। परम का गाना “दैट गर्ल” ने देश-विदेश में लाखों लोगों के दिलों को छू लिया है। परम का पूरा नाम परमजीत कौर है और वह मोगा के गांव दूनेके की रहने वाली है। उनके पिता सुरजीत सिंह और मां जसपाल कौर मजदूरी करते हैं। परम के कुल चार भाई-बहन हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उसके दो छोटे भाई हैं, जो अभी स्कूल में पढ़ रहे हैं।
2 of 5
दैट गर्ल की सिंगर परम।
- फोटो : संवाद
म्यूजिक में ग्रेजुएशन कर रही परम
परम ने स्कूली पढ़ाई गांव के सरकारी से की है। स्कूल के दिनों में ही परम को रैप सॉन्ग और गाने में रुचि पैदा हुई। संगीत के प्रति बढ़ते शौक को देखते हुए, उन्होंने कॉलेज में म्यूजिक विषय चुना। वे वर्तमान में डीएम कॉलेज मोगा म्यूजिक में स्नातक कर रही हैं। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली परम ने अपनी मेहनत और लग्न से आज पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया मुकाम बनाया है।
3 of 5
हलका विधायक ने परम को सम्मानित किया।
- फोटो : संवाद
दैट गर्ल गाने को लाखों लोगों ने देखा
खास बात यह है कि परम के गाने दैट गर्ल को ब्रिटेन के मशहूर संगीत निर्माता मन्नी संधू द्वारा तैयार किया गया है और इसे कोलाब क्रिएशन लेबल के तहत रिलीज किया गया है। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मिलियल व्यूज मिल चुके हैं। परम की आवाज और अंदाज को पंजाबी संगीत जगत में नई ताजगी के रूप में देखा जा रहा है। वे अपने गाने के जरिए समाज में महिलाओं की आवाज और आत्म-सम्मान को दर्शा रही हैं। संगीत प्रेमियों ने उन्हें फीमेल सिद्धू मूसेवाला कहकर सराहा है। परम की यह उपलब्धि न केवल मोगा बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गाने की वीडियो में परम।
- फोटो : संवाद
मोगा की विधायक ने परम को सम्मानित किया
मोगा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने परम का सम्मानित किया है। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि बेटी परम एक मध्यम परिवार से संबंधित है, जिसने अपनी मेहनत से गायकी में मुकाम हासिल किया, जो एक मिसाल है। परम के टैलेंट को देखते हुए उसे मुंबई में गीतों के लिए ऑफर आया है। उन्होंने परम को उसकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते कहा कि परम को जो भी चाहिए वह उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मालविका सूद के साथ परम।
- फोटो : संवाद
मालविका सूद ने की परम की तारीफ
मोगा बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के बहन मालविका सूद ने भी परम को अपने निवास स्थान पर बुलाकर सम्मानित किया। मालविका सूद ने कहा कि एक गरीब परिवार से उठकर परम ने अपना नाम बनाया हमें गर्व होना चाहिए कि आज मोगा की बेटी परम को पूरी दुनिया जान रही है। मालविका सूद ने भी परम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।