{"_id":"68bbb4d5c45748ff26062af8","slug":"punjab-floods-news-dhussi-dam-broke-in-ludhiana-village-sasrali-water-of-sutlej-river-entered-area-2025-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Punjab Floods: लुधियाना के गांव ससराली में धुस्सी बांध टूटा, बाढ़ से 1.72 हेक्टेयर फसल बर्बाद, 45 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Floods: लुधियाना के गांव ससराली में धुस्सी बांध टूटा, बाढ़ से 1.72 हेक्टेयर फसल बर्बाद, 45 लोगों की मौत
Sat, 06 Sep 2025 02:06 PM IST
शाहरुख खान
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:06 PM IST
सार
लुधियाना के ससराली गांव में धुस्सी बांध टूट गया है। बांध बहने के बाद कई इलाकों को पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने ससराली इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
ससराली में धुस्सी बांध को मजबूत करने में जुटी सेना और प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : संवाद
लुधियाना में सतलुज दरिया का पानी महानगर के गांव ससराली इलाके में नुकसान पहुंचा रहा है। लुधियाना के गांव ससराली में धुस्सी बांध टूट गया है। इससे सतलुज दरिया का पानी इलाके में घुसने लगा है। देर रात को गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट की गई और 15 गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया। लोगों से कहा गया कि बच्चों और पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन करें।
ससराली में धुस्सी बांध को मजबूत करने में जुटी सेना और प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन ने लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी
ससराली में बने धुस्सी बांध में दरारें बुधवार को सही की गई थी, लेकिन पानी का बहाव लगातार नीचे से मिट्टी बहा रहा था। देर रात तक लोग बांध के किनारे डटे रहे। इसके बाद प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की कि ससराली का बांध गंभीर दबाव में है। इससे ससराली, बूंट, रावत, हवास, सीड़ा, बूथबढ़, मंगली, टांडा, ढेरी, ख्वाजके, खासी खुर्द, मंगली कादर, मत्तेवाड़ा, मांगट और मेहरबान इलाकों में भी पानी आ सकता है।

प्रशासन ने लोगों को राहोंरोड, चंडीगढ़ रोड, टिब्बा रोड, कैलाश नगर, गांव ससराली, खाली कलां मंडी, खाली कलां स्कूल, भूखड़ी स्कूल, मत्तेवाड़ा स्कूल व मत्तेवाड़ा मंडी सहित अन्य जगहों पर बनाए गए स्टे होम में जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ससराली में धुस्सी बांध टूटा
- फोटो : संवाद
सारी रात बांध पर पहरा देते रहे लोग
ससराली में बने धुस्सी बांध को पानी लगातार नुकसान पहुंचा रहा था। बांध का करीब पचास प्रतिशत हिस्सा टूट चुका है। पूरी रात ससराली व आसपास के गांवों के युवक बांध पर डटे रहे और पहरा देते रहे। सुबह होते ही पंजाब पुलिस और सेना ने बांध की स्थिति को देखते हुए आम लोगों को बांध पर जाने से मना कर दिया गया।

इसके बाद सेना बांध को मजबूत करने में जुटी। मांगट कॉलोनी में भी लोगों ने बांध बनाना शुरू कर दिया है। डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि ससराली में तीन पॉइंट हैं। एक पर हालात खराब हैं। वहां काम चल रहा है। उन्होंने जनता से सोशल मीडिया पर चल रही बांध टूटने की फर्जी खबरों से न घबराने की अपील की।