फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कंगना को माफी नहीं': पंजाब की बुजुर्ग महिंदर कौर की सांसद कंगना को चुनौती, बोलीं- आखिर तक लड़ूंगी, उसे अहंकार

Thu, 30 Oct 2025 04:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 30 Oct 2025 04:43 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा की बुजुर्ग महिंदर कौर वो महिला हैं जिन्होंने अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि केस दायर करवाया था। यह मामला किसान आंदोलन के दौरान कंगना की तरफ से किए गए ट्वीट से जुड़ा है। इस मामले में तीन दिन पहले कंगना ने बठिंडा कोर्ट में पेश होकर माफी भी मांगी थी। 

विज्ञापन
Mahinder Kaur of Bathinda who filed defamation case against Himachal MP Kangana Ranaut
कंगना रनौत और बुजुर्ग महिंदर कौर। - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री व हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत तीन दिन पहले बठिंडा कोर्ट में मानहानि मामले में पेश हुई थीं। कंगना के खिलाफ बठिंडा की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने यह केस दायर करवाया था। केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में वर्ष 2020-21 के दौरान दिल्ली में चल रहे किसानों के धरने में शामिल बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर को लेकर कंगना ने ट्वीट किया था। हालांकि अब कंगना ने कोर्ट में पेश होने के बाद मीडिया के सामने माफी भी मांगी है।



अब इस मामले में बुजुर्ग महिला महिंदर कौर भी मीडिया के सामने आई है। महिंदर कौर का कहा कि कंगना रनौत ने सस्ती शोहरत पाने और मोदी सरकार में नेता बनने के मकसद मेरे खिलाफ ट्वीट किया था। महिंदर कौर ने स्पष्ट किया और चुनौती भी दी है कि वह कंगना के खिलाफ आखिर तक केस लड़ेंगी, चाहे कितना भी समय लग जाए। 

बीते दिनों अदालत में पेश होकर कंगना की तरफ माफी मांगे जाने पर बुजुर्ग महिंदर कौर ने कहा कि जब उसने ट्वीट किया था तो उसके बाद वह अपने अहंकार में चूर थी और माफी मांगने की बजाय तरह-तरह की बातें कर रही थी। लेकिन अब जक कंगना ने अपना पूरा जोर लगा लिया और कोई बात नहीं बनी तो उसने कोर्ट में आकर माफी मांगी, जिसको माफ नहीं किया जा सकता। अगर उसने माफी मांगनी ही थी तो उसी समय माफी मांग लेती।

बुजुर्ग महिंदर कौर ने कहा कि वो तो किसान परिवार से है, जिसके चलते किसानों के हकों के लिए धरने पर मोदी सरकार के खिलाफ डटी थी। जब तक उसकी सांसें साथ देगी वो संघर्ष करती रहेगी।

Mahinder Kaur of Bathinda who filed defamation case against Himachal MP Kangana Ranaut
बठिंडा कोर्ट में कंगना रनौत की पेशी। - फोटो : संवाद

कंगना को कोर्ट लाने के लिए लगे चार साल

बुजुर्ग महिंदर कौर ने कहा कि कंगना को कोर्ट में पेशी पर लाने के लिए वो पिछले चार साल से कोर्ट में लड़ाई लड़ रही थी। अब यह लड़ाई आखिर तक चलेगी।
 

Mahinder Kaur of Bathinda who filed defamation case against Himachal MP Kangana Ranaut
बुजुर्ग महिंदर कौर। - फोटो : संवाद

परमात्मा तोड़ता है अहंकार 

महिंदर कौर ने कहा कि कंगना ने अपने अहंकार में आकर उनके खिलाफ अनाप-शनाप लिख दिया था। लेकिन अब जब वह बठिंडा की अदालत में पेश होने आई थी तो उसका अहंकार ढला हुआ था। ऐसे लोगों का परमात्मा ही अहंकार तोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahinder Kaur of Bathinda who filed defamation case against Himachal MP Kangana Ranaut
अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत - फोटो : ANI

अदालत में लड़ाई जारी रहेगी 

बजुर्ग महिंदर कौर ने कहा कि वो मध्य वर्गीय किसान परिवार से है। उनके पास ज्यादा कोई संसाधन और पैसा नहीं है। लेकिन सीमित संसाधनों के चलते भी उन्होंने कंगना के खिलाफ अदालत में केस दायर किया है। अंत तक इसी तरह से अदालत में कंगना के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Mahinder Kaur of Bathinda who filed defamation case against Himachal MP Kangana Ranaut
बठिंडा कोर्ट पहुंची कंगना रनौत। - फोटो : ANI

कंगना ने मांगी थी माफी, बोली- मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है

बठिंडा कोर्ट में पेश होने के बाद कंगना ने कहा था कि जैसा दिखाया गया है, वैसा मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक हैं। अगर केस को देखें तो इसका मेरे से कोई लेना देना नहीं था। ये एक मीम था जिसे री-ट्वीट किया गया था। मैंने माता महिंदर कौर के पति से भी इस बारे में बात की थी। देश में कई आंदोलन चल रहे थे। मैंने उस बारे में एक जनरल ट्वीट किया था। जो मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है, उसके लिए खेद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed