पंजाब के गुरदासपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने 15 दिन की बच्ची और उसकी मां को बचाया। मां-बेटी एक मकान में फंसे हुए थे और संपर्क का कोई साधन नहीं था। इस क्षेत्र में खड्गा कोर के जवान नाव में गश्त कर रहे थे, तभी ढंगै गांव में जवानों की नजर एक मकान पर पड़ी जिसका ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह डूब चुका था।
पंजाब में अबतक 29 की मौत: 15 दिन की बच्ची के लिए देवदूत बनी सेना, PM मोदी ने की CM मान से बात; रेड अलर्ट जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:19 PM IST
सार
मौसम विभाग ने मंगलवार को पंजाब में बारिश का रेड और बुधवार को यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। पहाड़ों पर भी यदि बारिश के हालात न थमे तो हालात और बिगड़ सकते हैं। हालांकि 7 सितंबर तक बूंदाबांदी के आसार भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन