फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब अमृतसर की अदालत में कंगना रणौत के खिलाफ याचिका, 19 मई को होगी सुनवाई, जानें- क्या है पूरा मामला

Tue, 16 Mar 2021 07:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Mar 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Petition filed against actress Kangana Ranaut in Amritsar Court
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ अमृतसर की अदालत में याचिका दायर की गई है। अगली सुनवाई 19 मई को होगी। अदालत पहुंचीं आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता जीवनजोत कौर ने कहा कि उन्होंने कंगना के विरुद्ध जनवरी 2021 में अदालत में याचिका दायर की थी।

Petition filed against actress Kangana Ranaut in Amritsar Court
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : @KanganaTeam: twitter

अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 19 मई की तारीख निर्धारित की है। जीवनजोत कौर ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ आंदोलन में बैठी बुजुर्ग महिलाओं के बारे में कंगना रणौत ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि आंदोलन में बैठने के लिए महिलाएं सौ-सौ रुपये में मिल जाती हैं। 

Petition filed against actress Kangana Ranaut in Amritsar Court
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

बता दें कि भाकियू उगराहां के बैनर तले किसानों के साथ बठिंडा की बुजुर्ग महिला किसान महिंदरपाल कौर यूनियन का झंडा उठाकर आंदोलन में जा रहीं थीं तो उनकी तस्वीर को अभिनेत्री कंगना रणौत ने ट्वीट किया था। कंगना ने लिखा था कि ऐसी महिलाएं 100, 100 रुपये के लिए धरने में शामिल होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Petition filed against actress Kangana Ranaut in Amritsar Court
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना के इस ट्वीट को लेकर किसानों ने भारी रोष जताया था। हालांकि बाद में विवाद बढ़ता देख कंगना ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। पूरे मामले को लेकर महिंदर कौर (80) ने मीडिया के सामने आकर अभिनेत्री कंगना रणौत को करारा जवाब भी दिया था। तब महिंदर कौर ने कहा था कि मैं चाहूं तो कंगना को अपने खेत में नौकरानी रख सकती हूं।

विज्ञापन
Petition filed against actress Kangana Ranaut in Amritsar Court
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना जैसी सात महिलाओं को अपने खेत में मजदूरी पर रखा है। कंगना भी उनके खेत में काम करना चाहें तो वो उन्हें सात सौ रुपये दिहाड़ी देंगी।बता दें कि इसके बाद महिंदर कौर को टीकरी बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने सम्मानित किया था। कंगना ने जिस बुजुर्ग महिला की तस्वीर ट्वीट की थी, उनका नाम महिंदर कौर है। 85 साल की महिंदर कौर पंजाब के बठिंडा जिले के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली हैं। वे खेती और पशुपालन करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed