फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM के संसदीय क्षेत्र में शराबबंदी के मुद्दे ने लिया हिंसक रुप, तोड़फोड़, आगजनी

Sun, 26 Mar 2017 10:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 26 Mar 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
The issue of prohibition of alcoholism in Varanasi has taken a big turn, fierce demolition
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : अजय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पिछले चार दिनों जारी शराबबंदी के आंदोलन ने आज उग्र रुप ले लिया। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र आदित्यनगर इलाके में महिलाओं, युवा और बच्चों ने शराब दूकानों की दूकानों में जमकर तोड़फोड़ की। वहीं लोहता के मंगलपुर में महिलाओं ने शराब के ठेके में आग लगा दी। 

The issue of prohibition of alcoholism in Varanasi has taken a big turn, fierce demolition
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : विनित

उन्होंने शराब की बोतलें तोड़ दी जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। जनता के उग्र प्रदर्शन को देख वहां मौजूद सिपाही भाग खड़े हुए। सूचना के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नारे लगा रहे थे।

The issue of prohibition of alcoholism in Varanasi has taken a big turn, fierce demolition
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : विनित

इस बीच महिलाओं के साथ प्रदर्शन में शनिवार को छात्र भी शामिल हो गए। वहीं महिलाओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। इससे पहले शुक्रवार को भी शहर से लेकर गांव तक महिलाओं ने दूकानें बंद कराकर हंगामा किया। महिलाओं के डर से सेल्समैन दूकानें छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
The issue of prohibition of alcoholism in Varanasi has taken a big turn, fierce demolition
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : विनित

कुछ सेल्समैनों की पिटाई भी की गई। राजातालाब में महिलाओं ने रैली निकालने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। रोहनिया थाना के लठिया गांव में महिलाओं ने देशी शराब की दूकान बंद करा दिया। महिलाएं हाथ में झाड़ू और डंडा लेकर पहुंची थी।

विज्ञापन
The issue of prohibition of alcoholism in Varanasi has taken a big turn, fierce demolition
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : विनित
सेल्समैन अजय जायसवाल वहां से जान बचाकर भाग निकला। महिलाओं का कहना था कि शराब के कारण उनके परिवार के बच्चे बिगड़ रहे है। यहां आए दिन मारपीट होती रहती है। सीओ पीयूष राय एवं रोहनिया प्रभारी ने पहुंचकर महिलाओं को शांत कराया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed