{"_id":"67f76c3ffabbaaabec0f097f","slug":"luxury-vehicles-like-mercedes-benz-and-bmw-sold-at-discount-in-ujjain-vikram-trade-fair-2025-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: उज्जैन मेले में बिकीं मर्सिडीज बेंज और BMW समेत 35000 गाड़ियां, लोगों ने लिया छूट का फायदा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उज्जैन मेले में बिकीं मर्सिडीज बेंज और BMW समेत 35000 गाड़ियां, लोगों ने लिया छूट का फायदा, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Apr 2025 03:49 PM IST
सार
आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि इस बार मेले में लोगों ने जमकर गाड़ियां खरीदी हैं। ग्वालियर मेले की तुलना में इस बार भी अधिक गाड़ियों की बिक्री हुई है। बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी गाड़ियां भी अधिक बिकी हैं। एकवीआईपी नंबर की नीलामी नौ लाख रुपये में हुई।
विज्ञापन
1 of 5
उज्जैन विक्रम व्यापार मेला खत्म, खूब बिकीं गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उज्जैन में महाशिवरात्रि से शुरू हुए विक्रम व्यापार मेले में इस साल 35 हजार गाड़ियां बिकीं, जिससे शासन को 175 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, मेले से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भी इतनी ही राशि की छूट प्राप्त हुई। इस बार विक्रम व्यापार मेले ने ग्वालियर मेले के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए लोगों ने मेले में वाहनों की जमकर खरीदारी की।
2 of 5
लोगों ने खरीदीं गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ ) संतोष मालवीय ने बताया कि इस बार मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की है। पूरे प्रदेश से लोग मेले में गाड़ियां खरीदने पहुंचे, खासकर उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में गाड़ियां खरीदीं, जिन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप शासन से छूट भी प्राप्त हुई। आरटीओ संतोष मालवीय ने कहा कि पहले ही वर्ष हमने ग्वालियर मेले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। इस बार भी ग्वालियर मेले की तुलना में अधिक गाड़ियों की बिक्री मेले में हुई है। इस बार बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी गाड़ियां भी अधिक बिकी हैं। लोगों ने वीआईपी नंबर भी खूब खरीदे हैं, एक नंबर की नीलामी 9 लाख रुपये में हुई।
3 of 5
उज्जैन विक्रम व्यापार मेला खत्म, खूब बिकीं गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
64 दिन तक चला व्यापार मेला
दरअसल, मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में विक्रम उत्सव के अंतर्गत विक्रम व्यापार मेला आयोजित किया गया। यह मेला पिछले वर्ष से शुरू हुआ है, इस बार इसका दूसरा साथ था। मेले के अंतिम दिन वाहन खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। 64 दिन तक चले मेले में 35,000 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उज्जैन विक्रम व्यापार मेला खत्म, खूब बिकीं गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
विक्रमोत्सव में बिके ये वाहन
विक्रम मेले में बाइक, कार, प्राइवेट ओमनी बस और हल्के परिवहन वाहनों पर वर्ष 2024-25 के लिए परिवहन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी गई थी। कारों में मिल रही 50 फीसदी छूट के कारण उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों से बड़ी संख्या में लोग यहां वाहन खरीदने पहुंचे। मेले में मर्सिडीज बेंज के साथ 10 बीएमडब्ल्यू कारें भी बिकीं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
उज्जैन विक्रम व्यापार मेला खत्म, खूब बिकीं गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड
जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 2024 में मेले में 22,000 वाहनों की बिक्री हुई थी। वहीं, इस बार 35,000 वाहन बिके हैं, यह एक रिकॉर्ड है। विक्रम मेले ने ग्वालियर मेले का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।