फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Shahi Masjid Controversy MLA Arif Masood Meets Collector and SP Demands Answers Over Demolished Minaret

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज: आरिफ मसूद ने कलेक्टर-एसपी से की मुलाकात, बोले- मीनार कैसे गिरा?

Sun, 04 Oct 2026 09:48 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 09:48 AM IST
सार

उज्जैन की पुरानी शाही मस्जिद विवाद में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने मीनार गिरने की निष्पक्ष जांच और क्षतिग्रस्त हिस्से के जल्द पुनर्निर्माण की मांग की। साथ ही पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही गिरफ्तारी की बात कही।

विज्ञापन
Ujjain Shahi Masjid Controversy MLA Arif Masood Meets Collector and SP Demands Answers Over Demolished Minaret
उज्जैन पहुंचे विधायक आरिफ मसूद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के गोपाल मंदिर की पुरानी शाही मस्जिद विवाद में अब सियासी हलचल भी तेज हो गई है। भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद शनिवार शाम अचानक उज्जैन पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा से बंद कमरे में लंबी मुलाकात की। मुलाकात के बाद विधायक मसूद ने मीडिया से बातचीत में कई बड़े बयान दिए हैं। आरिफ मसूद ने कहा, 'शाही मस्जिद के पूर्व सदर अरशद भाई से मेरा काफी पुराना नाता रहा है। जिस दिन उनकी मौत हुई, मैं दिल्ली में था, इसलिए नहीं आ पाया था। आज उनके परिजनों से मिलने आया था।' उन्होंने कहा कि मस्जिद के नीचे दुकानें थीं और ऊपर का हिस्सा हटना था, लेकिन इस दौरान मीनार अचानक कैसे गिर गया? इसकी निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। यही बात मैंने कलेक्टर और एसपी साहब से कही है।'
विज्ञापन


विधायक ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवकों की अंधाधुंध धरपकड़ की शिकायतें लगातार फोन पर मिल रही हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए। पहले सीसीटीवी फुटेज देखे जाएं और जिनके खिलाफ एफआईआर है, सिर्फ उन्हें पकड़ा जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मीनार गिरने से मस्जिद का जो हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, उसे जल्द से जल्द दोबारा बना दिया जाए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


एआईएमआईएम से लेकर शहर काजी तक, सबको दी नसीहत
आरिफ मसूद ने मुस्लिम समाज और नेताओं से भी संयम की अपील की। उन्होंने कहा, 'मेरा मुस्लिम समाज के युवकों से कहना है कि यह समय संयम बरतने का है। एक-दूसरे पर आरोप न लगाएं, न लड़ें। कमेटियां भी आरोप-प्रत्यारोप बंद करें।' उन्होंने कहा कि उज्जैन एक अच्छा शहर है, जहां गंगा-जमुनी तहजीब के साथ हर त्योहार मनाया जाता है। ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हों या कोई और, सबको बयानबाजी से बचना चाहिए, जिससे शहर का माहौल खराब न हो। शहर काजी के घर पर पथराव को गलत बताते हुए आरिफ मसूद ने कहा, 'मैं चाहूंगा कि काजी साहब उन लोगों को माफ कर दें और वे लोग भी काजी साहब से माफी मांग लें। मिसकम्युनिकेशन के कारण हालात बने। काजी साहब अपनी बात लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंचा पाए।' उन्होंने यह भी कहा कि पहले हमें तय करना होगा कि हमें सियासत करनी है या मजहब की हिफाजत की बात करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में मानसून की विदाई:  चार प्रतिशत बारिश की कमी, पूर्वी हिस्से में ज्यादा बरसा पानी; पश्चिम में कमी बरकरार

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर भी साधा निशाना
अंत में आरिफ मसूद ने अपनी ही पार्टी के स्थानीय नेताओं पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'इतना बड़ा मामला है और हम अपने उलेमा पर ही उंगली उठाने लगे? खासतौर पर उज्जैन के मुसलमानों को धन्यवाद कि गांधीवादी तरीके से रास्ता निकला।' उन्होंने कहा कि इस बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी शिकायत करेंगे। आरिफ मसूद ने कहा, 'जब मैं 180 किलोमीटर दूर भोपाल से उज्जैन आ सकता हूं, तो यहां के जिम्मेदारों ने इस मामले को संज्ञान में क्यों नहीं लिया?'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed