मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में स्थित गोठड़ा माता मंदिर की भविष्यवाणी देश भर में प्रसिद्ध है। श्री महिषासुर मर्दिनी गोठड़ा माताजी की ओर से पंडा नागूलाल चौधरी भविष्यवाणी करते हैं। इस साल पंडा चौधरी ने करीब 16 मिनट तक देश, समाज, राजनीति, मौसम और खेती को लेकर भविष्यवाणी की। इस भविष्यवाणी को सुनने के लिए तेज धूप और गर्मी में भी मप्र समेत अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं मलेनी नदी के तट पर पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ लोग पेड़ों पर चढ़कर भी भविष्यवाणी सुनते नजर आए।
Prediction: भीषण गर्मी पड़ेगी, दंगे होंगे, नहीं बदलेगा राजा; गोठड़ा माता की भविष्यवाणी; किसानों के लिए यह कहा
Prediction: मध्य प्रदेश के गोठड़ा माता मंदिर की भविष्यवाणी सुनने के लिए हजारों लोग पहुंचे। पंडा नागूलाल चौधरी ने करीब 16 मिनट तक देश, समाज, राजनीति, मौसम और खेती को लेकर भविष्यवाणी की। जानिए, क्या कहा?
राजा नहीं बदलेगा, दंगे होंगे
गोठड़ा माताजी के पंडा नागूलाल चौधरी देश की राजनीति को लेकर भी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि इस साल देश की राजनीति में उथल-पुथल होगी। लेकिन, राजा यानी प्रधानमंत्री नहीं बदलेगा। साथ ही, देश में दंगे और दुर्घटनाओं जैसे मामले बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ें: हत्यारे फर्जी डॉक्टर ने ब्रिटिश चिकित्सक की पहचान चुराई, अस्पताल से आठ लाख तनख्वाह उठाई; ऐसे खुला राज
कैसा रहेगा मौसम?
इस सीजन में रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी पड़ेगी। हालात इतने बिगड़ेंगे कि वाहन भी जल सकते हैं। हालांकि, वैशाख यानी मई में बारिश होगी और तेज हवा चलगी। , जबकि आषाढ़ (जून और जुलाई के बीच) में आंधी-तूफान आएंगे। इसमें जन-धन का नुकसान होगा। सावन (जुलाई-अगस्त) की नवमी के बाद अच्छी बारिश होगी। कुवांर और भादों (अगस्त-सितंबर) में भी तेज बारिश और आंधी का दौर चलेगा। मार्गशीर्ष (नवंबर-दिसंबर) और पौष माह (दिसंबर-जनवरी) में भूकंप के झटके लगने की भी भविष्यवाणी की गई है।
ये भी पढ़ें: दो हजार की पेनाल्टी 300 रुपये रोज, नहीं दे पाया युवक तो सूदखोरों ने धमकाया, घबराकर कर लिया आत्महत्या
किसानों के फायदे की भविष्यवाणी क्या?
गोठड़ा माताजी के पंडा नागूलाल चौधरी की भविष्यवाणी के अनुसार लाल और काले रंग की फसलें लाभदायक होंगी। लहसुन, प्याज, मटर, चना, टमाटर और मिर्ची के भाव अच्छे रहेंगे। सोयाबीन में कीड़ा लग सकता है, लेकिन भाव ठीक मिलेगा। कुछ क्षेत्रों में सूखा भी देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: CMHO ने किया खुलासा, चार ऑपरेशन में तीन की हुई मौत, आरोपी की डिग्री को लेकर कही ये बात
किसानों के लिए सावधानियां
पंडा नागूलाल चौधरी की भविष्यवाणी में किसानों के लिए शुभ मुहूर्त और सावधानियां भी बताई गईं हैं। किसान पहली बोवनी आषाढ़ की एकम से अष्टमी तक करें। दूसरी बोवनी-उतरते आषाढ़ से बैठता सावन के पहले 9 दिन तक करनी हैं। जुताई का शुभ मुहूर्त- तेरस, गुरुवार दोपहर 3 से 6 बजे के बीच है। साथ ही किसानों को जमीन माता की पूजा कर और तिलक लगाकर खेत में प्रवेश करने की सलाह दी गई है।
